फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiv Puja: महादेव की पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर ,जानिए ये 5 धार्मिक उपाय और देखें चमत्कार

Sat, 05 Apr 2025 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

दोषों को दूर करने के लिए भगवान शिव की उपासना लाभकारी मानी गई है। शिव न केवल संहार के देवता हैं, बल्कि नवनिर्माण और ऊर्जा के पुनर्संयोजन के स्वामी भी हैं। तो आज की इस खबर में हम महादेव से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कर के घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।

विज्ञापन
Shiv Puja How to remove the Vastu defects of the house by worshiping Mahadev know these 5 religious remedies
शिव पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर - फोटो : freepik

कहते हैं कि इंसान भले ही पूरी दुनिया घूम लेता है, लेकिन वापस आता अपने घर ही है। आज जिसके सिर के ऊपर छत है, वह दुनिया के सौभाग्यशाली व्यक्तियों में से एक है क्योंकि घर न केवल रहने के लिए बल्कि यह सारी ऊर्जाओं का केंद्र होता है। यह एक ऐसी जगह होती है. जहां आपकी भावनाएं, विचार और कर्म एक दिशा पाते हैं। लेकिन अगर वहां वास्तु दोष उत्पन्न हो जाएं, तो वह नकारात्मक ऊर्जा भी घर में आ सकती है, जिससे जीवन में संघर्ष, रोग और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। हालांकि, इन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन दोषों को दूर करने के लिए भगवान शिव की उपासना लाभकारी मानी गई है। शिव न केवल संहार के देवता हैं, बल्कि नवनिर्माण और ऊर्जा के पुनर्संयोजन के स्वामी भी हैं। तो आज की इस खबर में हम महादेव से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कर के घर में सुख-समृद्धि आ सकती है।

Shiv Puja How to remove the Vastu defects of the house by worshiping Mahadev know these 5 religious remedies
शिव पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर - फोटो : इंस्टाग्राम

घर में करें शिवलिंग की स्थापना
घर के उत्तर-पूर्व दिशा में शिवलिंग स्थापित करना वास्तु के अनुसार अत्यंत शुभ होता है। यह दिशा भगवान शिव की मानी जाती है और वहां शिवलिंग की उपस्थिति से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रतिदिन जल चढ़ाकर पूजन करना जरूरी है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

Shiv Puja How to remove the Vastu defects of the house by worshiping Mahadev know these 5 religious remedies
शिव पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर - फोटो : Amar Ujala

 2. रुद्राभिषेक जरूर करें
शिवलिंग की स्थापना करने के बाद रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल और जल अर्पित किया जाता है। यह विधि घर के तनाव और दोषों को शांत करती है और सुख-समृद्धि लाती है। सोमवार को रुद्राभिषेक करना विशेष रूप से फलदायक माना गया है। आप भी इस उपाय को कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Puja How to remove the Vastu defects of the house by worshiping Mahadev know these 5 religious remedies
शिव पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर - फोटो : instagram

3. महामृत्युंजय मंत्रों का जाप
कहते हैं कि जब महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जाता है तो यह समस्त कष्टों और दुखों का नाश कर देता है। “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे” से शुरू होने वाला यह मंत्र, शिव की कृपा को आकर्षित करने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी समाप्त करता है। प्रतिदिन और शाम में इसका जाप करने से मानसिक शांति और आत्मिक स्थिरता प्राप्त होती है।

विज्ञापन
Shiv Puja How to remove the Vastu defects of the house by worshiping Mahadev know these 5 religious remedies
शिव पूजा से कैसे करें घर का वास्तु दोष दूर - फोटो : freepik.com

 4. बेलपत्र जरूर चढ़ाएं
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं। सोमवार को शिवलिंग पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर बेलपत्र अर्पित करें। इसे चढ़ाना न केवल श्रद्धा का प्रतीक होता है, बल्कि यह वास्तु दोष को भी दूर करने के लिए भी कारगर उपाय माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed