फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2020: नवरात्रि में क्या करना है सही, किन चीजों की है मनाही

Fri, 16 Oct 2020 05:04 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 16 Oct 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
shardiya navratri puja rules 2020 must follow these rules in Navratri
Navratri 2020

17 अक्तूबर को नवरात्रि का प्रथम दिन है। घरों में भक्त माता की चौकी और घटस्थापना करेंगे। वैसे तो मां की पूजा अर्चना के लिए किसी विशेष समय की आवश्यकता नहीं होती है, वे अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करती हैं। परंतु ये नौ दिन मां को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन दिनों जो भी भक्त पूर्ण श्रद्धा, भक्ति भाव के साथ व्रत और पूजन करता है, मां उनसे प्रसन्न होकर हर मनोकामना को पूर्ण करती हैं। लेकिन इन नौ दिनों में कुछ बातों को ध्यान में रखना भी आवश्यक होता है। वहीं कुछ कार्यों को करने से मां रुष्ट हो सकती हैं, इसलिए ये पता होना चाहिए कि नवरात्रि में क्या करना रहता है सही और किन चीजों की होती है मनाही...

shardiya navratri puja rules 2020 must follow these rules in Navratri
नवरात्रि 2020 - फोटो : social media

नवरात्रि में क्या करें, क्या न करें

  • नवरात्रि के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां की आराधना करनी चाहिए। इससे आप पूरी तरह से अपनी मन पूजा में लगा पाते हैं। जिससे आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं। नवरात्रि में देर तक नहीं सोना चाहिए।
  • नवरात्रि में मां को प्रतिदिन उनकी पसंद का भोग और पुष्प अर्पित करने चाहिए। विधि-विधान से पूजन करने के साथ हो सके तो मां दुर्गा के मंत्रो का जाप करना चाहिए।
  • इन नौ दिनों में सप्तशती, दुर्गा चालीसा आदि का पाठ करना चाहिए और माता की भक्ति में दिन व्यतीत करना चाहिए। ध्यान रहे की सप्तशती का पाठ एकाग्रता के साथ करना चाहिए। पाठ करते समय बीच में उठना नहीं चाहिए न ही किसी से बात करनी चाहिए। अगर आपको किसी कार्य से उठना है, तो प्रणाम करके ही पाठ को छोड़ कर उठे और अगले दिन या कुछ समय बाद पाठ को पूरा करें।
shardiya navratri puja rules 2020 must follow these rules in Navratri
navratri 2020
  • इस समय मां की चौकी के पास ही बिस्तर लगाकर भूमि पर शयन करना चाहिए। व्रती को कुर्सी या फिर पंलग पर नहीं बैठना चाहिए। नवरात्रि में दिन के समय सोना वर्जित माना गया है।
  • अगर आपने अपने घर में  मां की चौकी लगाई है, घटस्थापना और अखंड ज्योति प्रज्वलित की है तो घर को कभी भी अकेला न छोड़े। ज्योति का पूर्ण सरंक्षण करें। ध्यान रखें की ज्योति पूरे नौ दिन तक बुझनी नहीं चाहिए।
  • नवरात्रि  के दिनों में सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। खाने में प्याज लहसुन का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्याज-लहसुन को तामसिक भोजन माना गया है। इन नौ दिनों में भूलकर भी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
shardiya navratri puja rules 2020 must follow these rules in Navratri
navratri puja 2020
  • ये दिन बहुत ही पवित्र होते हैं। इसलिए नवरात्रि में स्त्री पुरुष दोनों को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। अपने मन को नियंत्रण में रखना चाहिए। किसी के प्रति ईर्ष्या और घृणा की भावना मन में नहीं रखनी चाहिए।
  • जो लोग नौ दिन का व्रत करते हैं, उन्हें भूलकर भी किसी भी तरह के अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए। फलाहार करते हुए ही व्रत करना चाहिए।
  • स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके ही पूजन करना चाहिए। व्रत करने वाले को चमड़े से बनी चीजों जैसे बेल्ट, पर्स और जूते चप्पलों आदि का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • इन नौ दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए न ही नाखून काटने चाहिए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed