Sharad Purnima 2022: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वैसे तो प्रत्येक माह की पूर्णिमा का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन कुछ पूर्णिमा बहुत ही श्रेष्ठ मानी जाती हैं। अश्विन माह की पूर्णिमा उन्हीं में से एक है। चंद्रमा इस दिन पृथ्वी के अति निकट होता है। कहा जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है। साथ ही इसी दिन से सर्दियों का आगमन भी माना जाता है। शरद पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन रात के समय मां लक्ष्मी भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों आशीर्वाद देती हैं। ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा से साल भर तक धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं शरद पूर्णिमा का महत्व, तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...
Sharad Purnima 2022: इस साल कब है शरद पूर्णिमा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन