फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2021: इन तीन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती, अशुभ प्रभावों से मुक्ति के लिए शनि जयंती पर करें ये उपाय

Wed, 02 Jun 2021 04:24 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 02 Jun 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2021 date shani sadesati is on these three zodiac signs to get rid of inauspicious effects do these measures on Shani Jayan
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनि को देव और ग्रह दोनों का दर्जा दिया गया है। ये मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार पल प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन्हें कर्म फल दाता और न्यायधीश भी कहा जाता है। ज्योतषि के अनुसार शनि बहुत ही धीमी गति से भ्रमण करने वाले ग्रह हैं जिसके कारण उन्हें शनैश्चर भी कहा जाता है। ये एक ही राशि में लगभग ढाई वर्ष तक रहते हैं जिसके कारण शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती लगती है। इस समय शनि स्वयं की राशि मकर में वक्री हैं और कुंभ, धनु एवं मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। यदि की व्यक्ति का राशि पर साढ़ेसाती होती है तो उसे पारिवारिक, आर्थिक और कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करना चाहिए। 

 

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन शनिदेव का जन्म हुआ था। इस बार शनि जयंती 10 जून को पड़ रही है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए यह तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से शनिदेव अपनी कृपा दृष्टि करते हैं और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। यदि शनि जयंती पर आप कुछ उपाय करते हैं तो शनि के अशुभ फर और शनि साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभावों से राहत पा सकते हैं। जानते हैं उपाय।

Shani Jayanti 2021 date shani sadesati is on these three zodiac signs to get rid of inauspicious effects do these measures on Shani Jayan
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनि चालीसा का पाठ करें

शनि जयंती के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने और साढ़े साती के प्रभावों से राहत पाने के लिए इस दिन शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। आप एक या फिर उससे अधिक बार भी शनि चालीसा का पाठ कर सकते हैं। शनि चालीसा का पाठ आप घर में ही या फिर पीपल के वृक्ष के नीचे शांति के साथ कर सकते हैं। इससे शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है।

Shani Jayanti 2021 date shani sadesati is on these three zodiac signs to get rid of inauspicious effects do these measures on Shani Jayan
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनि का दान

अमावस्या तिथि पर स्नान और दान का बहुत महत्व माना जाता है। इस पावन दिन दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार ज्येष्ठ अमावस्या या शनि जयंती पर दान करने से आप शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। शनिदेव उन लोगों पर अपनी कृपा करते हैं जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2021 date shani sadesati is on these three zodiac signs to get rid of inauspicious effects do these measures on Shani Jayan
शनिदेव जयंती 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शनि जयंती पर करें इन मंत्रों का जप 

शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्रों जाप करना बेहद शुभफलदायी रहता है। यदि कोई जातक शनि साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर शनि के अशुभ प्रभावों से पीड़ित है तो उसे शनि के इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

ॐ शं शनैश्चराय नम:”

ॐ निलांजन समाभासम रविपुत्रम यमाग्रजंम। 

छायामार्तंड संभूतम तमः नमामि शनेश्चरम।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed