{"_id":"63903fc01c86f6510a403bb6","slug":"shani-dev-never-gave-unauspicious-result-who-devotee-of-hanuman-ji-shri-krishna-and-shiv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Dev: शनिदेव इन तीन देवताओं के भक्तों को कभी नहीं देते कष्ट,साढ़ेसाती होने पर नहीं करते हैं ज्यादा परेशान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shani Dev: शनिदेव इन तीन देवताओं के भक्तों को कभी नहीं देते कष्ट,साढ़ेसाती होने पर नहीं करते हैं ज्यादा परेशान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:55 PM IST
सार
अगर शनि देव की पूजा की जाए तो वे भक्तों के कष्टों को कुछ कम कर देते हैं। शनिदोष से बचने के लिए लोग शनिदेव के अलावा अगर तीन देवतों की पूजा करते हें शनि की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
1 of 5
Shani Dev
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जितना महत्व शनिदेव है उतना ही महत्व धार्मिक नजरिए से इनकी पूजा करने का है। शनिदेव को न्याय और कर्मफल दाता माना गया है। यह लोगों को उनके बुरे कर्मों पर दण्ड देने के साथ शुभ फल भी प्रदान करते हैं। शनि के प्रकोप से हर कोई डर जाता है क्योंकि शनि की अशुभ द्दष्टि जिन पर पड़ जाती है उनको जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। अगर शनि देव की पूजा की जाए तो वे भक्तों के कष्टों को कुछ कम कर देते हैं। शनिदोष से बचने के लिए लोग शनिदेव के अलावा अगर तीन देवतों की पूजा करते हें शनि की कृपा प्राप्त होती है।
2 of 5
Shani
- फोटो : iStock
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिदेव हर एक किसी के अच्छे और बुरे कर्मो का खाता बना कर रखते हैं। जो उनको कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। शुभ कर्म करने पर शुभ फल जबकि बुरे कर्म करने पर दण्ड भी देते हैं। इसी कारण इन्हें कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दण्डाधिकारी कहा जाता है।
वैदिक ज्योतिष में शनि का चाल का विशेष महत्व होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि अभी मकर राशि में हैं और अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि मे प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा जबकि धनु राशि से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। वहीं शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। जबकि मिथुन और तुला राशि वालों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी।
3 of 5
- फोटो : Instagram
शनिदेव इन देवों के हैं परम भक्त
शनिदेव भगवान कृष्ण के परम भक्त माने जाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार जब शनिदेव ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। तब भगवान कृष्ण ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर कोयल के रूप में उनको दर्शन दिया था। ऐसी मान्यता है जो लोग भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त होते हैं शनिदेव उनको कभी कष्ट नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shanidev
शनिदेव भगवान शिव के भी परम भक्त हैं। शनिदेव का अपने पिता सूर्यदेव से हमेशा बैर रहा है क्योंकि सूर्यदेव ने उनकी माता छाया का अपमान किया था। तभ भगवान शनि ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तपस्या की थी। तब भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर उन्हें सभी ग्रहों का न्यायाधीश नियुक्ति किया था। जो लोग भगवान शिव की पूजा करते हैं उनके ऊपर शनि की अशुभ द्दष्टि नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
shanidev
- फोटो : Google
शनिदेव हनुमान जी के भी भक्त हैं। हनुमानजी ने शनिदेव को रावण के कैद से उन्हे मुक्त करवाया था। इसके अलावा जब शनिदेव को अपनी शक्ति का बहुत अहंकार हो गया था तब हनुमानजी ने ही उनके अहंकार को नष्ट किया था। तभी से ऐसी मान्यता है जो लोग हनुमान जी की नियमित पूजा-आराधना करते हैं शनिदेव उन्हें कभी परेशान नहीं करते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।