मासिक राशिफल सितंबर 2021: सितंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शुक्र और मंगल ग्रह का 6 सितंबर को राशि परिवर्तन होगा। गुरु का गोचर 14 सितंबर तो सूर्य का गोचर 17 सितंबर को होगा। बुध 22 सितंबर को अपनी राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदलती चाल का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कई राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ने के आसार रहेंगे। आइये जानते हैं ग्रह गोचर के अनुसार राशियों पर प्रभाव
मेष राशि: सितंबर महीना आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। करियर में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं। ोकरियर की बात करें, तो सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। वास्तव में, पूरा माह ही बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी कुंडली में दशम भाव के स्वामी शनि उसी भाव में बैठे हैं। शनि की यह स्थिति इस बात का संकेत है कि अगर आप योजना बनाकर मेहनत करेंगे, तो सफलता आपसे दूर नहीं रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। परिवार के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ राशि: आपके लिए ये महीना मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। हालांकि करियर के लिहाज से समय काफी शानदार रहेगा। खासकर, महीने की शुरुआत इस दृष्टि से बहुत अच्छी रहेगी। आपके दशम भाव में देवगुरु बृहस्पति बैठे हुए हैं। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य और सेनापति मंगल अपनी दृष्टि बृहस्पति पर डाल रहे हैं। ग्रहों का यह योग सरकारी नौकरी पेशा करने वालों के लिये बहुत अच्छा है व्यापारिक दृष्टिकोण से समय आशातीत सफलता वाला रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। परिवार और स्वास्थ्य मामलों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा।
मिथुन राशि: इस महीने करियर में आपको शुभ परिणाम हासिल होंगे और सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। पाँचवें और बारहवें भाव के स्वामी शुक्र की दृष्टि दशम भाव पर है, जो करियर और व्यवसाय का भाव होता है। शुक्र के साथ लग्न और चौथे भाव के स्वामी बुध की दृष्टि भी दशम भाव पर है। दोनों ग्रहों की दशम भाव पर दृष्टि के परिणामस्वरूप आपको अपने काम में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना बनती है और आपको अपने काम को करने में आनंद भी आएगा। परिवारिक मामलों में औसत फल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस महीने किसी भी काम में धैर्य से काम लेना होगा। करियर के लिए भी ये महीना उतना अच्छा नहीं रहेगा। करियर की दृष्टि से सितंबर माह की शुरुआत कमजोर रहेगी। इस चुनौतीपूर्ण समय में आपको धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी गाड़ी पटरी से उतरती नजर आयेगी और अनुकूल समय आने के बाद भी आप उसे ठीक से नहीं दौड़ा पाएंगे। बस पांच-छह दिनों के लिए आपको सचेत रहने की जरूरत है। 6 सितंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल तीसरे भाव में आ जाएंगे, जो साहस का भाव है। इससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है ।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए ये महीना उतना लाभप्रद नहीं रहेगा। करियर में छोटी मोटी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। करियर की दृष्टि से सितंबर माह में उतार चढ़ाव रहने वाला है। बस आपको अपनी उग्रता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। राहु आपके दशम भाव में विराजमान हैं, जो कर्म, व्यवसाय, पद, ख्याति का भाव माना जाता है। तो राहु के इस गोचर के परिणामस्वरूप आप करियर को लेकर काफी सक्रिय यानी कर्मशील रहेंगे। आपको अपनी हाजिरवाबी से नौकरी में काफी लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।