देव गुरु बृहस्पति का सितंबर माह में राशि परिवर्तन होने जा रहा है। देव गुरु बृहस्पति 14 सितंबर को अपनी स्वराशि धनु से शनि देव की राशि मकर में गोचर करेंगे और इस राशि में ये 20 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। फिर इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह अभी इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। गुरु के 14 सितंबर को मकर राशि में परिवर्तन करने पर शनि देव के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, भाग्य, विवाह, वृद्धि, गुरु, संतान आदि का कारक माना जाता है। इस विशाल ग्रह को धनु और मीन राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ये एक शुभ और ज्ञानी ग्रह है। गुरु कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। गुरु भाग्य, विवाह और प्रसिद्धि के कारक ग्रह हैं। गुरु के मकर राशि में आने से सभी राशियों पर इस परिवर्तन का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन सात राशियों पर गुरु के इस परिवर्तन का प्रभाव शुभ होगा। ये सात राशियां इस प्रकार हैं-
Guru Gochar 2021: सितंबर में गुरु के राशि परिवर्तन से होगा 7 राशियों को लाभ, बढ़ेगी आमदनी, नौकरी-कारोबार में होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु का गोचर आपके लिए शुभ होगा। यह राशि परिवर्तन आपको आपको नाम और प्रसिद्धि दिलाएगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति होगी।
इस अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिस कारण से रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे जिसका इंतजार आपको कई महीनों से था। आपके लिए यह गोचर आर्थिक नजरिए से लाभदायक रहेगा। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
गोचर से प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं नौकरी के बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ वेतन में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है। कारोबारियों के लिए गुरु का गोचर बहुत शुभ और लाभकारी है। व्यापारिक साझेदारी में चल रहे विवाद खत्म होंगे। नया बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।
इस गोचर के प्रभाव से आपके सुखों में वृद्धि होगी। माता जी प्रेम मिलेगा। आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर में आपको कई तरह के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से आपको कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। कारोबारियों को अपने कारोबार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।