Sawan 2023: सावन का महीना शिव जी को बहुत प्रिय है। यह महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि सावन में शिव जी पृथ्वी पर विचरण करते हैं और अपने भक्तों की परेशानियों को सुनते हैं और उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन माह में शिव जी और उनके परिवार की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस माह में शिव जी पूजा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस पावन माह के शुरू होते ही हर कोई शिव की भक्ति में लीन हो जाता है। हर तरफ माहौल शिवमय हो जाता है। शिव जी की कृपा पाने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं सावन में भगवान भोलेनाथ से संबंधित कुछ चीजें घर ले आएं। आइए जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं...
Sawan 2023: सावन में घर ले आएं शिव जी से जुड़ी ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगे महादेव
शिवलिंग
सावन माह में घर पर शिवलिंग लेकर आएं। इस माह में शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है, लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि यदि घर पर पहले से शिवलिंग है तो इसे स्थापित न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि एक घर में दो शिवलिंग रखना शुभ नहीं होता है।
रुद्राक्ष
रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव जी के आंसुओं से हुई है। यही वजह है कि रुद्राक्ष भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में यदि आप सावन के महीने में रुद्राक्ष खरीदते हैं तो ये आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।
डमरू शिव जी को प्रिय है, उनके हाथ में हमेशा डमरू होता है। ऐसे में सावन के महीने में आप डमरू खरीद कर लाएं और इसे शिव जी की पूजा के दौरान जरूर बजाएं। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।
Ganesh Utsav 2023: इस साल कब से हो रही है गणेश उत्सव की शुरुआत, जानें गणपति स्थापना की विधि और मुहूर्त
सावन माह में आप चांदी या तांबे की त्रिशूल खरीद कर घर ले आएं और उसकी रोजाना पूजा जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।