Sawan 2022: हिंदू धर्म में सावन के महीने को महादेव का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार इस पवित्र माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022, दिन गुरुवार से हो रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इससे भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। इस माह में जो भी जातक सोमवार व्रत रखते हैं और शिवलिंग की आराधना करते हैं, भोले शंकर उनकी सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। सावन में पूरे महीने भर शिव मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है। शायद ही कोई मंदिर या शिवालय होगा जहां शिव के जयकारे न गूंजते हों। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर सावन के महीने में भगवान शिव की इतनी पूजा क्यों होती है? सावन माह और शिव जी का संबंध क्या है, आइए जानते हैं...
Sawan 2022: क्या है सावन और भगवान शिव का संबंध, आखिर क्यों उन्हें इतना प्रिय है ये माह? यहां जानिए
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन