फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

sawan 2020: रोगों से छुटकारा पाने के लिए सावन में इस विधि से करें शिव पूजा

Sun, 19 Jul 2020 06:55 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 19 Jul 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
sawan 2020 According to Shivpuran worshiping Shivalinga cures diseases
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला

सावन में शिव जी अपने भक्तों के सारे कष्ट दूर कर उनके ऊपर कृपा बरसाते हैं। कभी-कभी हम कितने भी जतन कर लें लेकिन जीवन से रोग-दोष खत्म होने का नाम ही नहीं लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है इसकी वजह ग्रह-नक्षत्र की शुभ-अशुभ स्थिति भी हो सकती है। अगर ग्रह नक्षत्रों की स्थिति खराब हो तो व्यक्ति रोगों से घिरा रहता है। शिवपुराण में सावन के माह में कुछ उपाय बताए गए हैं, अगर जातक ग्रह नक्षत्रों के अनुसार शिवलिंग की पूजा करते हैं तो ग्रह-नक्षत्रों से संबंधित रोग और दोषों से मुक्ती मिलती है। जानते हैं किस ग्रह के अनुसार कौन सा उपाय करना चाहिए।

sawan 2020 According to Shivpuran worshiping Shivalinga cures diseases
सावन में शिवलिंग की पूजा करने से मिलेगी रोगों से मुक्ति(सांकेतिक तस्वीर)

सिरदर्द, नेत्र रोग, अस्थि रोग ये सूर्य से संबंधित रोग होते हैं। इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए सावन के महीने में आक वृक्ष के पुष्पों, पत्तों एवं बिल्वपत्रों से शिवलिंग का पूजन करना चाहिए।

sawan 2020 According to Shivpuran worshiping Shivalinga cures diseases
शिवलिंग अभिषेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

श्रावण मास में शिवलिंग का रुद्री पाठ करते हुए काले तिल मिश्रित दूध धार से रुद्राभिषेक करना चाहिए, इससे चंद्रमा से संबंधित बीमारी या कष्ट जैसे खांसी, जुकाम, नजला, मानसिक परेशानी, रक्तचाप की समस्या आदि में लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2020 According to Shivpuran worshiping Shivalinga cures diseases
सावन में शिवलिंग पूजा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मंगल ग्रह के कमजोर होने से रक्त संबंधित रोग होने की आशंका रहती है। इसलिए अगर आपको रक्त से संबंधित रोग है तो गिलोय, जड़ी-बूटी के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें इससे आपको लाभ मिलता हैं।

विज्ञापन
sawan 2020 According to Shivpuran worshiping Shivalinga cures diseases
शिवलिंग अभिषेक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बुध ग्रह को कमजोर होने पर चर्म रोग, गुर्दे का रोग,फेफड़े से संबंधित बीमारी जैसे सांस लेने में कठिनाई आदि रोग हो जाते हैं। इन रोगों से मुक्ति पाने के लिए विधारा या जड़ी-बूटी के रस से अभिषेक करना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed