Ravivar Ke Upay: सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य अगर अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को मान-सम्मान के लिए भी जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए सूर्य देव की कृपा पाने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए रविवार के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के साथ ही कुछ बातों पर भी ध्यान देना चाहिए। शास्त्रों में ऐसे कुछ कार्य बताए गए हैं जिन्हें रविवार के दिन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि रविवार के दिन इन कार्यों को करने से व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि कौन से ऐसे काम हैं जिन्हें रविवार के दिन करने से बचना चाहिए...
Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन