फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rang Panchami 2022: इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Sun, 06 Mar 2022 02:25 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 06 Mar 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Rang Panchami 2022 significance celebration and date of rangpanchami
इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार - फोटो : iStock

Rang Panchami 2022: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बसंत पंचमी के बाद से ही होली के पर्व का इंतजार शुरू हो जाता है। हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। रंगपंचमी का त्योहार देवताओं को समपर्ति माना गया है। देशभर में रंगपंचमी काफी धूमधाम से मनाई जाती है। चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की पंचमी को मनाए जाने की वजह से इसे कृष्ण पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह मनाया जाता है रंगपंचमी का त्योहार और क्या है इसका महत्व... 

Rang Panchami 2022 significance celebration and date of rangpanchami
इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार - फोटो : iStock
कैसे मनाते हैं रंगपंचमी?
  • होली का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होकर कृष्ण पक्ष की पंचमी तक मनाया जाता है। वहीं पंचमी तिथि के दिन पड़ने के कारण इसे रंगपंचमी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा के साथ होली खेली थी। रंगपंचमी पर भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधा रानी की भी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी को रंग अर्पित किया जाता है। कई राज्यों में रंगपंचमी के दिन जूलूस निकाले जाते हैं, जिसमें हुरियारे अबीर गुलाल उड़ाते हैं। 
Rang Panchami 2022 significance celebration and date of rangpanchami
इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार - फोटो : iStock
रंगपंचमी का महत्व 
  • मान्यता है कि इस दिन वातावरण में उड़ते हुए गुलाल से व्यक्ति के सात्विक गुणों में अभिवृद्धि होती है और उसके तामसिक और राजसिक गुणों का नाश हो जाता है, इसलिए इस दिन शरीर पर रंग न लगाकर वातावरण में रंग बिखेरा जाता है। रंगपंचमी का त्योहार बहुत पुराने समय से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस त्योहार को अनिष्टकारी शक्तियों से विजय पाने का दिन भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Panchami 2022 significance celebration and date of rangpanchami
इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार - फोटो : अमर उजाला
इन राज्यों में धूमधाम से मनाई जाती है रंगपंचमी
  • रंगपंचमी महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाती है। महाराष्ट्र में इस त्योहार की सबसे ज्यादा धूम देखने को मिलती है। यहां पर लोग एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हैं। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं और मित्र एवं रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाता है। लोग नृत्य, संगीत का आनंद लेेते हुए रंगपंचमी का उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन
Rang Panchami 2022 significance celebration and date of rangpanchami
इस दिन मनाया जाएगा रंगपंचमी का त्योहार - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में कब है रंग पंचमी?

चैत्र मास की कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का ये पर्व मनाया जाता है। इस साल 22 मार्च 2022 को ये पर्व मनाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed