फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Putrada Ekadashi 2020: पुत्रदा एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये पांच काम

Thu, 30 Jul 2020 07:07 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 30 Jul 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2020 do not do these five things in Putrada Ekadashi
श्रावण पुत्रदा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

पुत्रदा एकादशी व्रत आज 30 जुलाई को है। यह व्रत हर साल श्रावण माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान प्राप्ति एवं संतान से जुड़ी अन्य समस्याओं के निवारण के लिए रखा जाता है। इसके अलावा पुत्रदा एकादशी व्रत से धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। यह एकादशी बहुत ही फलदायी होती है। यह व्रत निर्जल और जलीय अथवा फलाहार सहित दोनों प्रकार से रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों को करने की मनाही है। आइए, आज जानते हैं इस दिन क्या नहीं करना चाहिए...

Putrada Ekadashi 2020 do not do these five things in Putrada Ekadashi
चावल के सेवन से करें परहेज - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल का सेवन न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

Putrada Ekadashi 2020 do not do these five things in Putrada Ekadashi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गुस्सा न करें

एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होता है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2020 do not do these five things in Putrada Ekadashi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए

एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Putrada Ekadashi 2020 do not do these five things in Putrada Ekadashi
महिलाओं का सम्मान करें - फोटो : amar ujala
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए

एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed