{"_id":"5df0eb098ebc3e87943c0913","slug":"posh-month-2019-importance-main-festival-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों हैं पौष मास इतना खास? इस महीने के कुछ आसान उपाय जो बदलेंगे आपका भाग्य","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए क्यों हैं पौष मास इतना खास? इस महीने के कुछ आसान उपाय जो बदलेंगे आपका भाग्य
Thu, 12 Dec 2019 07:03 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
sun
Trending Videos
108 बार सूर्य मंत्र का जाप करें
- पौष के महीने में रुके हुए धन को प्राप्त करने के उपाय
- इस महीने में सूर्य उदय होने से पहले उठकर स्नान स्नान कर लें और हो सके तो हल्के लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- 108 बार सूर्य मंत्र का जाप करें
सूर्य मंत्र
ॐ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें।
ध्यान रहे जाप रुद्राक्ष की माला से करें। - सुबह एक तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और इस लोटे को हाथ में रखकर ॐ मंत्र का 27 बार ऊंचे स्वर में जाप करें और फिर इस जल को सारे घर मे छिड़क दें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लगातार 27 दिन तक इस उपाय को करने से आपका रुका हुआ धन वापस आ जाएगा।
भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए
- सरकारी नौकरी पाने का आसान उपाय
- सुबह जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देने वाले स्थान पर ही तीन बार परिकर्मा करनी चाहिए।
- हो सके तो नारंगी और लाल रंग का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
- रविवार के दिन सुबह के समय तांबे के बर्तन/गुड़ और लाल वस्त्र का दान करना चाहिए क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य नारायण भगवान का होता है।
- प्रतिदिन अपने माता पिता के चरण स्पर्श करने चाहिए, ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।