Phulera Dooj 2022 Upay: हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 4 मार्च को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सच्चे प्रेम के प्रतीक राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है और वे फूलों की होली खेलते हैं। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस दिन सभी कृष्ण मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य किसी भी समय कर सकते हैं क्योंकि इस दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त होता है। कहा जाता है कि आपकी लव लाइफ में कोई समस्या है या फिर वैवाहिक जीवन में या विवाह में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो फूलेरा दूज के दिन कुछ आसान उपाय कर सकते हैं, जिससे आपकी सारी समस्या दूर हो सकती है। आइए जानते हैं फूलेरा दूज के उन उपायों को, जिनसे लव लाइफ को बेहतर कर सकते हैं...
{"_id":"6220b99e7aa38e3dcc28d3ae","slug":"phulera-dooj-upay-remedies-on-phulera-dooj-to-overcome-problems-in-married-and-love-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Phulera Dooj Upay: वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या? तो दूर करने के लिए फुलेरा दूज पर करें ये उपाय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Phulera Dooj Upay: वैवाहिक जीवन में आ रही समस्या? तो दूर करने के लिए फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
Fri, 04 Mar 2022 12:15 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
फूलेरा दूज के दिन करें ये आसान उपाय
- श्रीकृष्ण और राधा रानी को प्रेम का प्रतिक माना जाता है। कहा जाता है कि प्रेम संबंधों में समस्याएं हों, तो फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को पीले फूल और पीले वस्त्र अर्पित करें। साथ ही श्रीकृष्ण जी को बेसन के लड्डू या माखन मिश्री का भोग लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
- मान्यता है कि अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन पति और पत्नी को भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी का पूजन करना चाहिए। श्रीकृष्ण और राधाजी की कृपा से आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
- धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर आपके विवाह में विलंब हो रहा है या कोई दिक्कत आ रही है, तो फुलेरा दूज के दिन राधाजी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से राधाकृष्ण की कृपा मिलती है और विवाह जल्दी होगा।
विज्ञापन
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
- फोटो : iStock
- यदि आपको प्रेम विवाह करना है तो फुलेरा दूज के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी की पूजा करें और उनके चरणों में अपने होने वाले जीवन साथी का नाम किसी कागज पर लिखकर रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको प्रेम विवाह में सफलता मिल सकती है।