अंकज्योतिष 12 दिसंबर: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपको बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित बीमारियों, खान-पान, पाचन तंत्र के रोग हो सकते हैं। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य, बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, जिस कारण बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – लेमन
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में अशांति एवं कलह का वातावरण रह सकता है। इस समय कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं से खिलवाड़ कर सकता है। राजकीय कार्य आपका सरलता व सुगमता से सम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आप अच्छे लोगों व अच्छे विचारों से प्रेरणा लेकर उज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में अजनबी व्यक्तियों पर भरोसा ना करें। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी रह सकती है।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज लम्बे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। विरोधियों को करारी शिकस्त देने में आप कामयाब रहेंगे। संतान की कोई हरकत आपको परेशानी में डाल सकती है। दांपत्य सुखों में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – वाइलेट