March 2022 Festival List : मार्च महीने की शुरुआत हो गई है और नए माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहार भी आने लगते हैं। हर महीने की तरह मार्च में भी कई पर्व पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसी तरह से फाल्गुन में प्रहलाद और नृसिंह भगवान की पूजा के साथ ही शिवजी और कामदेकी की भी पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्च 2022 में महाशिवरात्रि व्रत के बाद होली, रंग पंचमी, शीतलाष्टमी, पापमोचनी एकादशी सहित करीब डेढ़ दर्जन पर्व, व्रत और त्योहार आएंगे। वैसे तो हर दिन के पंचांग का विशेष महत्व होता है। लेकिन मार्च महीने पड़ने वाले इन त्योहारों का अलग की महत्व है। अभी हाल में महाशिवरात्रि का पर्व खत्म हुआ है। उसके बाद अभी कई सारे पर्व पड़ने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं मार्च में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट....
{"_id":"62205b5cad27d6387f3139ba","slug":"march-2022-festival-list-main-festivals-and-fasts-falling-in-march-know-all-list-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"March 2022 Festival List : मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्योहार और तिथियां, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत और पर्व?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
March 2022 Festival List : मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्योहार और तिथियां, जानें कब हैं कौन-कौन से व्रत और पर्व?
Thu, 03 Mar 2022 12:03 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्यौहार और तिथियां
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्यौहार और तिथियां
- फोटो : iStock
होलिका दहन
- वैसे तो मार्च में कई सारे पर्व पड़ने वाले हैं लेकिन होली और होलिका दहन का अलग ही महत्व है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है, फिर इसके अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल 17 मार्च 2022 को होलिका दहन होगा और 18 मार्च को होली मनाई जाएगी।
मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्यौहार और तिथियां
- फोटो : iStock
शुभ मुहूर्त
- इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। उसके अगले दिन पूरे भारत में होली के त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। आइए देखते हैं बाकी त्योहारो की लिस्ट....
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च में पड़ने वाले मुख्य त्यौहार और तिथियां
- फोटो : iStock
मार्च 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार आएंगे
- 04 मार्च - शुक्रवार - चंद्रदर्शन, फुलेरा दूज
- 06 मार्च - रविवार - विनायकी चतुर्थी व्रत
- 14 मार्च - सोमवार - आमलकी, रंगभरी एकादशी
- 15 मार्च - मंगलवार - गोविंदा द्वादशी, प्रदोष व्रत
- 17 मार्च - बृहस्पतिवार - व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन
- 18 मार्च - शुक्रवार - होली, बंसतोत्सव, स्नानदान पूर्णिमा
- 20 मार्च - रविवार - भाई दोज
- 21 मार्च - सोमवार - गणेश चतुर्थी व्रत
- 22 मार्च - मंगलवार - रंग पंचमी
- 23 मार्च - बुधवार - एकनाथ छठ
- 24 मार्च - बृस्पतिवार - भानु सप्तमी
- 25 मार्च - शुक्रवार - शीतलाष्टमी (बसोरा)
- 28 मार्च - सोमवार - पापमोचनी एकादशी
- 29 मार्च - मंगलवार - प्रदोष व्रत
- 30 मार्च - बुधवार - शिव चतुर्दशी व्रत, वारुणी पर्व
- 31 मार्च - बृहस्पतिवार - श्राद्ध अमावस्या