Mangalvar Ke Upay: मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति सभी प्रकार के रोग-दोष, भूत-पिशाच और भय से मुक्त हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जातकों की कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और मंगल ग्रह भी बलवान होता है। साथ ही यदि आप किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों से आपके कष्ट दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं मंगलवार के उपायों के बारे में...
Mangalvar Ke Upay: मंगलवार को करें ये आसान उपाय, सभी प्रकार के रोग, दोष, भय और संकट होंगे दूर
बजरंग बाण का पाठ
मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे हृदय से मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करता है, उसके सभी शत्रुओं का नाश हो जाता है। लेकिन इसका पाठ एक जगह बैठकर श्रद्धापूर्वक 21 दिन तक करना चाहिए और हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि हनुमानजी सिर्फ पवित्र लोगों का ही साथ देते हैं।
सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ
हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान हनुमान की जिस पर कृपा होती है, उसका शनि देव और यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में यदि आप शनि ग्रह की पीड़ा से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएं। इसके अलावा इस दिन लाभ प्राप्ति के लिए सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
हनुमान बाहुक का पाठ
जल का एक पात्र हनुमान जी की प्रतिमा के सामने रखकर हनुमान बाहुक का 26 या 21 दिनों तक पाठ करें। साथ ही प्रतिदिन उस जल को ग्रहण करें और दूसरा जल रखें। ऐसा करने से बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
Somvar Ke Upay: शादी में हो रही है देरी तो सोमवार को करें ये उपाय, शिव जी की कृपा से जल्द बनेंगे विवाह के योग
हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें
प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी को गुड़, चना अर्पित करें। ऐसा आप 21 दिन तक करें और जब 21 दिन पूरे हो जाएं तो भगवान हनुमान को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी की कृपा से घर में सुख-शांति बढ़ेगी।