{"_id":"5e3bdd898ebc3ee5d653bc89","slug":"mahashivratri-2020-worship-god-shiva-with-this-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2020: शिव को अतिप्रिय हैंं ये 7 चीजेंं, महाशिवरात्रि से पहले कर लें तैयारी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2020: शिव को अतिप्रिय हैंं ये 7 चीजेंं, महाशिवरात्रि से पहले कर लें तैयारी
Thu, 06 Feb 2020 03:44 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 06 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
भगवान शिव
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव के भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि 21 फरवरी, शुक्रवार को है। इस अवसर पर भगवान शिव को खुश करने की चाहत सभी भक्तों के मन में रहती है और इसके लिए वह हर तरह से प्रयास करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करके शुभ लाभ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के अवसर पर इन 7 चीजों से करें भगवान शिव की पूजा।
गंगाजल
- गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकली और भगवान शिव की जटा से धरती पर उतरी है इसलिए सभी नदियों में गंगा परम पवित्र है। गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है।
गन्ने का रस
- गन्ना जीवन में मिठास और सुख का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों से इसे बहुत ही पवित्र माना गया है। प्रेम के देवता कामदेव का धनुष गन्ने से बना है। देवप्रबोधनी एकादशी के दिन गन्ने का घर बनाकर भगवान विष्णु की देवी तुलसी की पूजा की जाती है। छठ पर्व में भी छठी मैय्या के लिए गन्ने का घर बनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पत्तों वाला बेलपत्र
- तीन पत्तों वाला बेलपत्र जो कटा फटा नहीं हो ऐसा भगवान शिव को चढ़ाएं। तीन पत्तों वाला बेलपत्र त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का प्रतीक माना जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर बेलपत्र अर्पित करने से शिवलोक की प्राप्ति होती है। ऐसा पुराणों में बताया गया है।
विज्ञापन
धतूरे का फूल
- धतूरा के फल के समान धतूरे का फूल भी भगवान शिव को प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह सफेद होता है और औषधीय कारणों से गुणकरी होता है। मानसिक शांति के लिए धतूरे के पुष्प को शिवलिंग पर अर्पित करें।