देवों के देव महादेव ऐसे औढरदानी हैं जो बहुत ही सरल तरीके से की जाने वाली पूजा से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। सभी मनोकामनाओं को पूरा करने की शक्ति शिवलिंग के अभिषेक में समाहित है। भगवान शिव सभी दुखों को दूर कर देते हैं। इस वर्ष 21 फरवरी, शुक्रवार को महाशिवरात्रि है।
{"_id":"5e3bd0208ebc3ee61b2d3fc7","slug":"mahashivratri-puja-tips-of-lord-shiva-worship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri Puja tips: शिवरात्रि पर इन उपायों को करने से बरसेगी भोले की कृपा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri Puja tips: शिवरात्रि पर इन उपायों को करने से बरसेगी भोले की कृपा
Thu, 06 Feb 2020 02:46 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 06 Feb 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
भगवान शिव
- फोटो : Pixabay
शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है
- शास्त्रों में बताया गया है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः' अर्थात् कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है। शिवलिंग का पूजन-अभिषेक करने से सभी देवी-देवताओं के अभिषेक का फल उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। भगवान शिव ऐसे देवता हैं, जो महज एक लोटा गंगा जल या शुद्ध जल अर्पित करने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। हालांकि शिवलिंग पर कई ऐसी चीजें भी जो मनोकामनाओं के हिसाब अभिषेक में अर्पित की जाती हैं।
shiv temple
- फोटो : shiv temple
मनोकामना के अनुसार करें अभिषेक
- यदि किसी के विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो उसे बाधाओं को दूर करने के लिए गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग का केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक करने से विवाह संबंधी सभी अड़चनें दूर होती हैं और शीघ्र विवाह होता है। साथ ही शिव कृपा से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याएं भी शीघ्र ही समाप्त होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shiv
- फोटो : shiv
- जीवन से जुड़े तमाम तरह के कर्ज को दूर करने के लिए पूरे शहद से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इस अभिषेक से साधक के सिर से न सिर्फ सभी प्रकार के कर्ज उतर जाते हैं, बल्कि उसे सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
shiv temple
- बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव का पानी में दूध तथा काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करें। शिव कृपा से शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ होगा।