भोलेनाथ की पूजा का सबसे खास दिन महाशिवरात्रि के बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस साल 21 फरवरी, शूक्रवार के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त भांग धतूरा भी चढ़ाते हुए दिख जाएंगे। लेकिन कभी सोचा है भगवान शिव को ऐसी नशीली चीजें क्यों अच्छी लगती है। आइए, आज जानते है भगवान भोलेनाथ को क्यों पसंद है भांग और धतूरा.....
{"_id":"5e4290998ebc3ee59e0e07bc","slug":"mahashivratri-2020-why-lord-shiva-takes-bhang-and-datura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahashivratri 2020: भगवान भोलेनाथ को क्यों पसंद है भांग और धतूरा, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Mahashivratri 2020: भगवान भोलेनाथ को क्यों पसंद है भांग और धतूरा, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Wed, 12 Feb 2020 01:13 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 12 Feb 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2020
- फोटो : mahashivratri 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mahashivratri 2020
वैज्ञानिक कारण
- वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो भगवान शिव को कैलाश पर्वत पर रहने वाला बताया गया है। यह अत्यंत ठंडा प्रदेश है जहां ऐसे आहार और औषधि की जरुरत होती है जो शरीर को गर्माहट प्रदान करे। वैज्ञानिक दृष्टि से भांग और धतूरा सीमित मात्रा में लिया जाए तो औषधि का काम करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
mahashivratri 2020
शिव जी के भांग खाने का धार्मिक कारण
- धार्मिक दृष्टि से इसका कारण देवी भागवत पुराण में बताया गया है। इस पुराण के अनुसार शिव जी ने जब सागर मंथन से निकले हालाहल विष को पी लिया तब वह व्याकुल होने लगे। तब अश्विनी कुमारों ने भांग, धतूरा, बेल आदि औषधियों से शिव जी की व्याकुलता दूर की। उस समय से ही शिव जी को भांग धतूरा प्रिय है। जो भी भक्त शिव जी को भांग धतूरा अर्पित करता है, शिव जी उस पर प्रसन्न होते हैं।