फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या था मामा शकुनी के पासों में जो कभी नहीं हारे जुए में

Wed, 04 Dec 2019 06:06 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 04 Dec 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
mahabharat story of shakuni mama dice
पांडव महाभारत के महायुद्ध के लिए तैयार हो गए और कुरु वंश का विनाश हो गया था

जब भी महाभारत का जिक्र होता है, उनमें एक नाम आता है दुर्योधन के मामा और गांधारी के भाई शकुनी का। शकुनी के बारे में कहा जाता है कि दुर्योधन के मन में पांडवों के प्रति नफरत का बीज बोया था और जुए का ऐसा खेल खेला था कि कौरव और पांडव महाभारत के महायुद्ध के लिए तैयार हो गए और कुरु वंश का विनाश हो गया था।

mahabharat story of shakuni mama dice
शकुनी नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से हो
शकुनी ने यह सब जानबूझ कर क्यों किया
एक धार्मिक कथा के अनुसार शकुनी नहीं चाहता था कि उसकी बहन गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से हो। भीष्म पितामह के दबाव में गांधारी को धृतराष्ट्र से विवाह करना पड़ा इसलिए वह बदले की भावना से हस्तिनापुर में आकर रहने लगा और षड्यंत्र एवं कुचक्र चाल चलने लगा।

 
mahabharat story of shakuni mama dice
ऐसा क्या था मामा शकुनी के पासों में जो कभी नहीं हारे जुए में

एक बार भीष्म पितामह ने शकुनी के पूरे परिवार को बंदीगृह में डाल दिया। बंदी गृह में सभी को इतना ही भोजन दिया जाता था कि धीरे-धीरे भूख से तड़प कर वह मर जाएं। भूख के कारण जब शकुनी के सभी भाई आपस में भोजन के लिए लड़ने लगे तब इनके पिता ने यह तय किया कि अब से सारा भोजन एक ही आदमी करेगा। हम सभी अपनी जान देकर एक आदमी की जान बचाएंगे जो हमारे साथ हुए अन्याय का बदला ले सके। इसलिए तय किया गया कि जो सबसे बुद्धिमान और चतुर होगा वही सारा भोजन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahabharat story of shakuni mama dice
शकुनी सबसे छोटे लेकिन चतुर और बुद्धिमान थे

शकुनी सबसे छोटे लेकिन चतुर और बुद्धिमान थे इसलिए सारा भोजन शकुनी को मिलने लगा। शकुनी अपने परिवार के साथ हुए अन्याय को भूल न जाए इसके लिए सभी ने मिलकर शकुनी के पैर को तोड़ दिया जिससे शकुनी बाद में लंगड़ा कर चलने लगे।

विज्ञापन
mahabharat story of shakuni mama dice
बंदी गृह

शकुनी के पिता जब बंदी गृह में मरने लगे तब उन्होंने शकुनी की चौसर में रुचि को देखते हुए कहा कि तुम मेरी उंगलियों से पासे बना लेना। इनमें मेरा आक्रोश भरा होगा जिससे चौसर के खेल में कोई हरा नहीं पाएगा। पिता की उंगलियों से बने पाशे से चौसर खेलने के कारण ही शकुनी हर बार पांडवों को हराने में सफल हुए और पांडव अपना सब कुछ हार गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed