फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh purnima 2021: इस दिन है माघ पूर्णिमा, जानें महत्व, तिथि और इस दिन क्या करना रहता है शुभ

Fri, 12 Feb 2021 01:22 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 12 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Magh purnima 2021 date time and significance in hindi
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हिन्दू पंचांग में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। हर मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तारीख को पूर्णिमा तिथि पड़ती है और नए मास का आरंभ होता है। इस बार माघ मास की पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान, स्नान और व्रत करने का विशेष महत्व होता है। माघ स्नान और माघ पूर्णिमा की बहुत महिमा मानी गई है, इस तिथि को परमफलदायिनी कहा गया है। तो चलिए जानते हैं इस दिन का महत्व, मुहूर्त और इस दिन क्या करना रहता है सही...

Trending Videos
Magh purnima 2021 date time and significance in hindi
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि मुहूर्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

माघ पूर्णिमा मुहूर्त-


माघ पूर्णिमा आरंभ- 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को शाम 03 बजकर 49 मिनट से।


माघ पूर्णिमा समाप्त- 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर।

Magh purnima 2021 date time and significance in hindi
माघ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा का महत्व

पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने से मनुष्य को पापों का क्षरण होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर जगत के पालन कर्ता भगवान श्री हरि विष्णु और हनुमान जी की पूजा की करने से सुखों की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत करके चंद्रमा का पूजन भी किया जाता है। जिसका ज्योतिष की दृष्टि से बहुत महत्व माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार चंद्र पूजन से व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है, क्योंकि चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। पूर्णिमा तिथि पर कुछ कार्यों को करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे कार्य...

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh purnima 2021 date time and significance in hindi
माघ पूर्णिमा 2021(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमां पर क्या करना रहता है शुभ

 

  • इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने के साथ ही सत्यनारायण कथा का पाठ बहुत शुभफलदायी रहता है।

 

  • पूर्णिमा पर गायंत्री मंत्र या भगवान विष्णु के 'ऊं नमो नारायण' मंत्र का कम से कम एक माला जाप करना चाहिए। 

 

  • इस दिन जरूतमंद लोगों को वस्त्रों का दान करना बहुत शुभ रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed