फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Magh Month 2023: क्या हैं माघ मास में स्नान के नियम? जानें क्या करें और क्या न करें? देखें स्नान की महत्वपूर्ण

Sun, 08 Jan 2023 02:48 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 02:48 PM IST
विज्ञापन
Magh Month 2023 Snan Date Rules Significance Know Magh Maas Dos and Donts
माघ मास में स्नान के नियम - फोटो : amar ujala

Magh Maas 2023: माघ का महीना आरंभ हो चुका है। हिंदू धर्म में माघ का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है।  हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने का आरंभ हर वर्ष पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है। धार्मिक मान्यता है माघ के महीने में स्नान, दान,पुण्य और आराधना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस बार माघ माह 7 जनवरी से प्रारंभ हो चुका  है और ये 18 फरवरी को महाशिवरात्रि को समाप्त होगा। इस महीने में लोग गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना करते हैं।  माघ में सूर्यदेव की पूजा-आराधना करने से जीवन में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। माघ महीने में भगवान विष्णु, सूर्यदेव और मां गंगा की पूजा-आराधना करने का विशेष महत्व होता है।


Sakat Chauth 2023 Date: साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Jyotish Tips: पर्स में रखें छोटी से एक चीज, हो जाएगी पैसों की बरसात

Magh Month 2023 Snan Date Rules Significance Know Magh Maas Dos and Donts
माघ मास में स्नान के नियम - फोटो : अमर उजाला।

माघ मास से जुड़े नियम 

  • माघ मास में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए। 
  • इस माह में आलस्य करना, अधिक देर तक सोना और स्नान न करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • माघ मास के सभी दिनों में आप तुलसी की पूजा करें और गीता का पाठ करें। आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी। 
  • माघ में आप शनि दोषों से मुक्ति के लिए काले तिल का दान करें और राहु दोष से मुक्ति के लिए गर्म कपड़े या कंबल का दान करें। 
  • माघ माह में गंगा स्नान करने से पाप मिट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। 
  • कल्पवास की शुरुआत मां तुलसी और भगवान शालिग्राम के पूजन से होता है।
Magh Month 2023 Snan Date Rules Significance Know Magh Maas Dos and Donts
माघ मास में स्नान के नियम - फोटो : social media

प्रमुख तिथियां
15 जनवरी, 2023 - मकर संक्रांति
21 जनवरी 2023 - मौनी अमावस्या
05 फरवरी 2023 - माघी पूर्णिमा
18 फरवरी 2023 - महाशिवरात्रि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed