फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Tue, 20 Sep 2022 09:43 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 20 Sep 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Lord Hanuman Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

Lord Hanuman Mantra: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। कहा जाता है मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की पूजा करने और व्रत रखने से वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। मंगलवार के दिन व्रत रखकर बजरंगबली की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि पूर्वक से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद हनुमान जी की आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन राम भक्त हनुमान जी जी की आरती करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा संकट मोचन हनुमान के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं। मंगलवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से भय, संकट और शत्रुओं का नाश हो जाता है। तो चलिए जानते हैं हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में... 

Lord Hanuman Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

हनुमान जी के चमत्कारिक मंत्र

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय
कहा जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन से भय समाप्त होता है। इस मंत्र का जाप प्रेत, बाधा और अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचाता है। 

Lord Hanuman Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहा।
हनुमान जी का ये मंत्र बेहद लाभकारी माना जाता है। मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप कम से कम 21 बार करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के अंदर जोश और सकारात्मक शक्तियां आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Hanuman Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : iStock

ॐ पूर्वकपिमुखाय पच्चमुख हनुमते टं टं टं टं टं सकल शत्रु सहंरणाय स्वाहा।
ज्योतिष के अनुसार, इस मंत्र का जाप हर मंगलवार और शनिवार को करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से व्यक्ति में आत्मविश्वास आता है और उस उसके शत्रु हावी नहीं होते हैं। 

विज्ञापन
Lord Hanuman Mantra in hindi chant powerful mantra of lord hanuman on every tuesday
मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप - फोटो : instagram

ऊं हं हनुमते नम:
हनुमान जी का ये मंत्र बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिल जाती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed