फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2021: उमंग और उल्लास से भरा पर्व है लोहड़ी, जानिए इसका महत्व

Thu, 07 Jan 2021 06:04 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 07 Jan 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2021 date how celebrate lohri festival know the significance
लोहड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता। यह पंजाबियों का मुख्य त्योहार है, इसकी धूम उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा दिल्ली और अन्य राज्यों में भी लोहड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। हर साल लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानि 13 जनवरी को मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसका महत्व और अन्य जानकारी।

Lohri 2021 date how celebrate lohri festival know the significance
लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला।
लोहड़ी का महत्व

इस समय मनाए जाने वाले और त्योहारो की तरह लोहड़ी का पर्व भी कृषि से जुड़ा हुआ है। इस दिन से ही मूली और गन्ने की फसल बुवाई शुरू हो जाती है और काट कर रखी गई रबी की फसल जैसे जौं, चना, मसूर, सरसों, गेहूं, मटर, मक्का आदि को लोहड़ी की अग्नि में अर्पित किया जाता है। इसका मतलब होता है कि नई फसल का भोग भगवान को अर्पित किया जाता है और पूरे वर्ष अच्छी फसल, धन और संपन्नता की प्रार्थना की जाती है।

Lohri 2021 date how celebrate lohri festival know the significance
lohri - फोटो : अमर उजाला
कैसे मनाते हैं लोहड़ी

लोहड़ी के दिन शाम के वक्त लोग एक जगह पर इकट्ठे होकर लकड़ियों व उपलों को इकट्ठा कर छोटा सा ढेर बनाकर आग जलाते हैं। इस चारों ओर चक्कर काटते हुए लोग नाचते-गाते हैं रेवड़ी, गजक, मूंगफली, खील, मक्के के दानों की आहुति देते हैं। उसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी जाती है और ढोल की थाप पर सब मिलकर भांगड़ा करते हैं। सभी लोगों में लोहड़ी यानि मक्का,गजक तिल गुड़ के पकवान बांटे और खाएं जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2021 date how celebrate lohri festival know the significance
lohri

सिंधि समाज के लोग इस दिन ‘लाल लाही’ के रूप में इस पर्व को मनाते हैं। इस दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। यह ऋतु परिवर्तन से जुड़ा हुआ त्योहार है।इस त्योहार को शीत ऋतु के जाने और वसंत ऋतु के आगमन के तौर भी मनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed