माता सीता को छुड़ाने के लिए भगवान राम ने वानरों को संगठित किया था। उन्होंने इसके लिए एक विशाल सेना का गठन किया, जिसमें अधिकांश मात्रा में वानर थे। इसी कड़ी में आज हम उस जगह के बारे में जानेंगे जहां भगवान श्री राम ने वानर सेना का गठन किया था। वानर सेना ने माता सीता को अहंकारी रावण के हाथों से छुड़ाने के लिए युद्ध में अपना अहम योगदान दिया। लंका तक जाने से लेकर रावण को परास्त करने में वानर सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वानरों ने ही लंका तक जाने के लिए राम सेतु पुल का निर्माण किया। भगवान राम और रावण के बीच के इस युद्ध में कई वानर वीरगति को प्राप्त हुए। अपने इसी योगदान के चलते हिंदू धर्म में वानर जाति काफी पूज्य है। हजारों साल बाद आज के आधुनिक युग में अनुसंधानकर्ता फिर से रामायण के एक-एक परत को ढूंढ रहें है। इसी कड़ी में उन्होंने एक ऐसी जगह की पहचान की है, जहां पर भगवान श्री राम ने वानर सेना का गठन किया था। इस जगह का नाम है कोडीकरई।
Kodiyakarai: ये है वो जगह, जहां भगवान श्री राम ने किया था वानर सेना को संगठित
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 06 Jul 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन