फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: इस तरह से करें सावन में सोमवार की पूजा, जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि

Tue, 06 Jul 2021 07:08 AM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 07:08 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 How to Worship Sawan first Monday when is first Monday of Sawan Sawan first Somvar Sawan Somvar vrat vidhi
भगवान शिव - फोटो : social media

भारतीय पौराणिक ग्रंथों में सावन के महीने को काफी पवित्र माना गया है। सभी शिव भक्त इस महीने का पूरे साल इंतजार करते हैं। भारत में इस पवित्र महीने को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक सावन के महीने को भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना बताया गया है। इस कारण सनातन संस्कृति से जुड़े लोगों के बीच इसका काफी महत्व होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक पांचवा महीना सावन का होता है। इसके पहले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस बार श्रावण माह का प्रारंभ 25 जुलाई 2021 से होने जा रहा है, जो कि 22 अगस्त 2021 तक चलेगा।  26 जुलाई को इसका पहला सोमवार पड़ेगा। सभी शिव भक्त सावन के पहले सोमवार के दिन पूरे विधि विधान के साथ व्रत रखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के पहले सोमवार की पूजा किस तरह से करें -

Sawan 2021 How to Worship Sawan first Monday when is first Monday of Sawan Sawan first Somvar Sawan Somvar vrat vidhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

श्रावण माह के सोमवार की पूजा विधि -

  • श्रावण माह में सोमवार के व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। 
  • सोमवार के दिन प्रातः जल्दी उठ जाइए और स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत का संकल्प लेने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति को स्थापित कीजिए और उसका जलाभिषेक कीजिए।
Sawan 2021 How to Worship Sawan first Monday when is first Monday of Sawan Sawan first Somvar Sawan Somvar vrat vidhi
शिवलिंग - फोटो : Social media
  • इसके बाद शिवलिंग पर फूल, धतूरा, दूध आदि को अर्पित करें। मंत्रोच्चार करते हुए भगवान शिव को सुपारी, नारियल, बेल की पत्तियां और पंच अमृत चढाएं। वहीं माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें।
  • ये सब करने के बाद भगवान के समक्ष तिल के तेल का दीप, धूप और अगरबत्ती जलाएं।
  • दीप जलाने के बाद भगवान के सामने शांत बैठ कर ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 How to Worship Sawan first Monday when is first Monday of Sawan Sawan first Somvar Sawan Somvar vrat vidhi
शिवलिंग - फोटो : Social media
  • अंत में शिव आरती और शिव चालीसा को श्रद्धापूर्वक पढ़िए।
  •  पूजा जब समाप्त हो जाए तो सभी भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण करें।
  •  शिव पूजा समाप्त होने के बाद सोमवार व्रत की कथा सुननी काफी जरूरी है।  
विज्ञापन
Sawan 2021 How to Worship Sawan first Monday when is first Monday of Sawan Sawan first Somvar Sawan Somvar vrat vidhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • कम से  कम दिन में दो बार भगवान शिव की प्रार्थना करें।
  • शाम के समय पूजा समाप्त करने के बाद व्रत को खोलें और सामान्य भोजन करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed