फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब गोपियों ने श्रीकृष्ण की बांसुरी से पूछा सवाल तो मिला ऐसा जवाब

Fri, 09 Aug 2019 10:32 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Fri, 09 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
know about why lord krishna loves flute in hindi
- फोटो : Social media

हम सभी ने श्रीकृष्ण की बांसुरी के साथ वाली प्रतिमा देखी है। श्रीकृष्ण द्वारा धारण किए गए प्रतीकों में बांसुरी हमेशा से सभी लोगों के लिए मन में सवाल बनकर रही है। हम में से कई ऐसे लोग होंगे जो श्रीकृष्ण के सभी रहस्यों को नहीं जानते होंगे। श्रीकृष्ण की बांसुरी में जीवन का सार छुपा हुआ है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीकृष्ण की बांसुरी से जुड़ी एक कथा जो काफी प्रचलित है। 

know about why lord krishna loves flute in hindi
- फोटो : Social media

एक बार श्रीकृष्ण यमुना नदी के किनारे बैठकर बांसुरी बजा रहे थे। बांसुरी की मधुर संगीत सुनकर सारी गोपियां कृष्ण के समीप आकर बैठ गईं। इस दौरान श्रीकृष्ण को बातों में उलझाकर गोपियों ने श्रीकृष्ण की बांसुरी अपने पास रख लिया। गोपियों ने बांसुरी से सवाल पूछते हुए कहा कि तुमने पिछले जन्म में ऐसा क्या किया था कि तुम केशव के गुलाब की पंखुड़ी जैसे होंठों पर स्पर्श करती रहती हो। ये सुनकर बांसुरी मुस्कुराने लगी। 

know about why lord krishna loves flute in hindi

बांसुरी ने कहा मैंने श्रीकृष्ण के समीप आने के लिए जन्मों से प्रतीक्षा की है। त्रेतायुग में जब भगवान राम वनवास काट रहे थे । उस दौरान मेरी भेंट उनसे हुई थी। उनके आसपास बहुत ही मनमोहक फूल थे। उन पौधों की तुलना में मुझमे कोई खास गुण नहीं था। लेकिन भगवान ने मुझे दूसरे पौधों की तरह ही महत्व दिया। उनके कोमल चरणों का स्पर्श पाकर मुझे प्रेम का अनुभव होता था। प्रभु को मेरी कठोरता का कोई परवाह नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about why lord krishna loves flute in hindi

उनके दिल में अथाह प्रेम था। जीवन में पहली बार मुझे किसी ने इतने प्रेम से स्वीकारा था। इस वजह से मैं उनके साथ आजीवन रहने की कामना की। लेकिन उस काल में वो अपनी मर्यादा से बंधे हुए थे। इसलिए उन्होंने मुझे द्वापर युग में अपने साथ रखने का वचन दिया। इस तरह श्रीकृष्ण ने अपना वचन निभाते हुए मुझे अपने पास रखा। आपको बता दें कि भागवतपुराण में श्रीकृष्ण के प्रतीकों और बांसुरी से जुड़ी हुई कई ऐसी कहानियां आपको मिल जाएंगी। 

विज्ञापन
know about why lord krishna loves flute in hindi

बांसुरी में जीवन के कई राज छुपे हुए हैं। जैसे कि बांसुरी में गांठ नहीं है। वह खोखली है। इसका मतलब यह है कि अपने अंदर किसी भी तरह की गांठ मत रखो। आपके साथ कोई कुछ भी करें आप अपने व्यवहार में बदलाव ना लाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed