फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट, होते हैं अशुभ

Thu, 13 Oct 2022 10:46 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Oct 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Husband Should Avoid These Inauspicious Gifts To Wife On Karva Chauth
करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट - फोटो : iStock

Karwa Chauth 2022 Gift Ideas: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां निर्जला व्रत रख करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन करवा माता के साथ देवी पार्वती की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन के साथ उपवास खोला जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद पति अपनी पत्नी के लिए कुछ गिफ्ट जरूर देते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जो करवा चौथ पर पत्नी को तोहफे में नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...  


Karwa Chauth 2022: पीरियड्स के दौरान रखना है करवाचौथ व्रत, तो पूजा के लिए इन नियमों का करें पालन
Karwa Chauth 2022 Husband Should Avoid These Inauspicious Gifts To Wife On Karva Chauth
करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट - फोटो : iStock

करवा चौथ पर पत्नी को गलती से भी न दें ऐसे उपहार

काले रंग की चीजें
ज्योतिष के अनुसार काले रंग को अशुभ माना जाता है। शुभ काम और पूजा पाठ में भी काला रंग वर्जित होता है। ऐसे में पत्नी को काले रंग से जुड़ी कोई भी चीज जैसे कोई ड्रेस या साड़ी उपहार में न दें।

Karwa Chauth 2022 Husband Should Avoid These Inauspicious Gifts To Wife On Karva Chauth
करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट - फोटो : अमर उजाला

सफेद रंग से भी बचें
करवा चौथ के दिन सफेद रंग की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही इस दिन पत्नी को सफेद रंग की कोई वस्तु भी गिफ्ट न करें। करवा चौथ सुहाग का पर्व है। ऐसे में लाल, पीला, हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है। आप इन रंगों के कपड़े या अन्य कोई भी तोहफा दे सकते हैं।

Karwa Chauth Vrat 2022: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानिए क्या है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Husband Should Avoid These Inauspicious Gifts To Wife On Karva Chauth
करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट - फोटो : istock
करवा चौथ के लिए ये गिफ्ट होते हैं शुभ

श्रृंगार

सुहागिनों के इस त्योहार में 16 श्रृंगार का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि पति अपनी पत्नी को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उन्हें श्रृंगार की सामग्री गिफ्ट में दें। इसे बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2022 Husband Should Avoid These Inauspicious Gifts To Wife On Karva Chauth
करवा चौथ पर पत्नी को भूल से भी न दें इस तरह के गिफ्ट - फोटो : istock

आभूषण
शास्त्रों के अनुसार, त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि पत्नी को सोने या चांदी से बने आभूषण देते हैं तो बेहद शुभ होगा। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।  

Karwa Chauth 2022 Date: कब है करवा चौथ व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed