फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamda Ekadashi 2021: आज है हिन्दू नव वर्ष की पहली एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि

Fri, 23 Apr 2021 07:13 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 23 Apr 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
Kamda Ekadashi 2021 dates muhurat, vrat vidhi and significance
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला

कामदा एकादशी आज है। चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह हिन्दू नव संवत्सर 2078 की पहली एकादशी है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि विधान से की जाती है। हिन्दू धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन जो भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ व्रत रखता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कब है कामदा एकादशी और क्या है इसका धार्मिक महत्व।

Kamda Ekadashi 2021 dates muhurat, vrat vidhi and significance
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।

कामदा एकादशी का व्रत मुहूर्त
एकादशी तिथि प्रारंभ - 22 अप्रैल दिन गुरुवार को देर रात 11 बजकर 35 मिनट
एकादशी तिथि समाप्त - 23 अप्रैल दिन शुक्रवार को रात 09 बजकर 47 मिनट
पारण मुहूर्त - 24 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 47 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक

Kamda Ekadashi 2021 dates muhurat, vrat vidhi and significance
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

कामदा एकादशी व्रत पूजा विधि

  • दशमी तिथि की रात्रि में सात्विक भोजन करें।
  • एकादशी तिथि को सुबह सूर्योदय से पहले उठें। 
  • शौच आदि से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • इसके बाद एकादशी व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना करें।
  • पूरे दिन समय-समय पर भगवान विष्णु का स्मरण करें
  • रात में पूजा स्थल के समीप जागरण करें।
  • एकादशी के अगले दिन यानि द्वादशी को व्रत का पारण करना चाहिए।
  • एकादशी व्रत पारण मुहुर्त में व्रत खोलें।
  • ब्राह्मणों को भोजन और दान दक्षिणा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamda Ekadashi 2021 dates muhurat, vrat vidhi and significance
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कामदा एकादशी व्रत का महत्व
कामदा एकादशी का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान वासुदेव की कृपा पाने के लिए व्रत रखा जाता है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो भक्त कामदा एकादशी व्रत का पालन सच्ची श्रद्धा के साथ करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन व्रती सात्विक जीवन व्यतीत करता है और जगत के पालनहार विष्णु जी का स्मरण करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed