फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली पर करें ये 9 अचूक उपाय, छूमंतर हो जाएंगी सारी परेशानियां

Thu, 10 Mar 2022 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Mar 2022 07:11 AM IST
विज्ञापन
holi 2022 upay holika dahan date and do these nine measures on holi festival
Holi 2022 Date: हिंदू धर्म में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होती है। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। - फोटो : amar ujala
आज के समय में हम सभी कोई न कोई परेशानी से हमेशा झूझते रहते हैं और कई बार कोई समाधान नजर नहीं आता। वास्तु और ज्योतिष मान्यता के अनुसार रंगों का पर्व होली ऐसा दिन है जिस पर आर्थिक,मानसिक और शारीरिक कष्टों से निपटने के लिए किए गए उपाय बहुत ही जल्दी लाभ प्रदान करते हैं।
  1. अपने परिवार की शांति एवं आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए होली की अग्नि में घी में भिगोई हुई पांच लौंग,पांच बताशे और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए,भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए होली की परिक्रमा करें।
  2. यदि कारोबार में आपको बार-बार नुकसान हो रहा है,तो होली के दिन अपने व्यावसायिक स्थल के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी से धन हानि से बचने की प्रार्थना करें,फायदा होगा।
  3. यदि आपके व्यापार या नौकरी में बरकत न हो रही हो,तो 7 साबुत गोमती चक्र लेकर उन्हें गंगाजल से शुद्ध करके होलिका दहन की रात में शिवलिंग का अभिषेक करते हुए अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में फायदा होगा और नौकरी में तरक्की के अवसर भी प्राप्त होंगे।
holi 2022 upay holika dahan date and do these nine measures on holi festival
- फोटो : amar ujala
4.कई बार घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है जिसके कारण घर में लगातार कलह बनी रहती है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप होली की थोड़ी-सी अग्नि को अपने घर ले आएं और पूरे घर में उसे घुमाकर अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। धीरे-धीरे कलह समाप्त होकर मेलजोल का माहौल बनेगा।
holi 2022 upay holika dahan date and do these nine measures on holi festival
रमणरेती आश्रम में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
5. होली की थोड़ी सी राख ले आएं और इसे किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रखें ऐसा करने से धीरे-धीरे बीमारी दूर होगी,रोगी स्वस्थ्य होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2022 upay holika dahan date and do these nine measures on holi festival
Holi upaay - फोटो : istock
6.यदि आपको रात में डर लगता है, बुरे सपने आते हैं तो होली के दिन एक जूट वाला नारियल,काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
holi 2022 upay holika dahan date and do these nine measures on holi festival
Holi 2022 - फोटो : iStock
7. घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए होलिका दहन के दूसरे दिन जली हुई होली की राख को लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed