फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होलिका की भस्म से आज करें ये ज्योतिषीय उपाय, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Thu, 17 Mar 2022 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 07:18 AM IST
विज्ञापन
Holi 2022 If you want prosperity then definitely do these remedies for Holika bhasma
होलिका की राख से किए गए उपाय आपको सभी परेशानियों से दूर कर सकते हैं और आप मां लक्ष्मी पर कृपा हो सकतीं हैं। - फोटो : अमर उजाला।

Happy Holi 2022: होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन करने की परंपरा है। इस साल होली का ये पावन पर्व 17 और 18 मार्च को मनाया जाएगा। यानी 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। भारत में फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन यानी चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। ज्योतिष में होलिका की रात में किए गए उपाय बहुत कारगर माने जाते हैं। साथ ही होलिका की राख से किए गए उपाय आपको सभी परेशानियों से दूर कर सकते हैं और आप मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय 

Holi 2022 If you want prosperity then definitely do these remedies for Holika bhasma
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होलिका की भस्म को घर के हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। - फोटो : अमर उजाला

होलिका की भस्म करती है घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर 
होलिका दहन की भस्म बहुत शुभ मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो होलिका की भस्म को घर के हर कोने में छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। और इसके साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती और और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

Holi 2022 If you want prosperity then definitely do these remedies for Holika bhasma
होलिका दहन की भस्म करती है राहु-केतु का दोष दूर  - फोटो : अमर उजाला

राहु-केतु दोष होता है दूर 
होलिका दहन के दिन अगर होलिका की भस्म को लाकर उसे जल में मिश्रित कर शिवलिंग पर चढ़ाएं तो कुंडली में से राहु-केतु दोष या कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और तरक्की की राह खुल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2022 If you want prosperity then definitely do these remedies for Holika bhasma
होलिका दहन की भस्म को रोगी के शरीर पर लगाने से बीमारी दूर होती है।  - फोटो : अमर उजाला

बीमारी से मिलता है छुटकारा 
यदि किसी के घर में कोई काफी लंबे समय से बीमार है और काफी प्रयासों के बाद सही नहीं हो पा रहा है तो होलिका दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता लेकर होलिका की अग्नि को अर्पित कर दें और अगले दिन इस राख को लाकर रोगी के शरीर पर लगाएं और फिर हल्के हल्के गर्म पानी से स्नान कराएं, ऐसा कराने से उसे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होगा।

विज्ञापन
Holi 2022 If you want prosperity then definitely do these remedies for Holika bhasma
होली की भस्म को तांबे या चांदी के ताबीज में भरकर काले धागे में बंधकर बच्चे के गले में पहनाने से नजर दोष से मुक्ति मिलती है।  - फोटो : अमर उजाला

नजर दोष से मिलता है छुटकारा 
यदि किसी बच्चे या बड़े को जल्दी जल्दी नजर लगती है तो ऐसे में होलिका दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बताशा, एक पान का पत्ता होलिका की अग्नि में अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन होली की भस्म को तांबे या चांदी के ताबीज में भरकर काले धागे में बंधकर बच्चे के गले में पहना दें। ऐसा करने से कभी नजर नहीं लगती। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed