फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holashtak 2021: 21 मार्च से शुरू है होलाष्टक, इन उपायों को करने से दूर होंगी आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं

Mon, 08 Mar 2021 10:37 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 08 Mar 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Holashtak 2021 date importance Take these measures to get rid of financial and family problems
होलाष्टक 2021 - फोटो : अमर उजाला

हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है, जिसके बाद अगले दिन सुबह को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 28 मार्च 2021 को किया जाएगा। इसके आठ दिन पहले से होलाष्टक लग जाते हैं। इस बार होलाष्टक 21 मार्च 2021 से लग रहें हैं। शुभ एवं मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि के लिए होलाष्टक का समय उपयुक्त नहीं माना जाता, लेकिन फाल्गुन के माह में भगवान कृष्ण और शिव जी को समर्पित होता है, इसलिए होलाष्टक की अवधि में इनकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इस समय आप कुछ उपायों को करके अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं समस्याओं के मुक्ति के लिए होलाष्टक के दौरान क्या करें।

Holashtak 2021 date importance Take these measures to get rid of financial and family problems
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कर्ज मुक्ति के लिए

कर्ज के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती हैं जिससे व्यक्ति को तनाव का सामना भी करना पड़ता है। यदि आपके ऊपर भी बहुत ज्यादा कर्ज है और तमाम प्रयासों के बाद भी इससे बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नहीं सूझ रहा है तो आपको होलाष्टक के दौरान घर में श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करवाना बहुत ही शुभ होता है। यह उपाय को करने कर्ज मुक्ति के रास्ते खुलने लगते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति को काफी हद तक मजबूत होने लगती है। 

Holashtak 2021 date importance Take these measures to get rid of financial and family problems
लड्डू गोपाल की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
संतान कामना की पूर्ति हेतु

जिन दंपत्ति को संतान प्राप्ति की कामना हो उन्हेें होलाष्टक की अवधि में नियमित रूप से बालगोपाल की पूजा आराधना करनी चाहिए। लड्डू गोपाल को गाय के शुद्ध घी और मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इस समय भगवान कृष्ण की पूजा बहुत शुभ फलदायक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holashtak 2021 date importance Take these measures to get rid of financial and family problems
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

असाध्य रोग से मुक्ति के लिए

यह समय शिव जी की पूजा करने से आपके जीवन की समस्याएं समाप्त होती हैं। यदि कोई व्यक्ति बहुत समय से किसी प्रकार के असाध्य रोग से पीड़ित हैं। तो होलाष्टक के दौरान महामृत्युंज्य का पाठ अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से बड़ी से बड़ी बीमारी से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed