Happy Guru Purnima 2021 Wishes Quotes Images: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 23 और 24 जुलाई दो दिन मनाया जा रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा पर महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा की जाती है। नारदपुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है। गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है। यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है। गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु और प्रियजनों को भेजें गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश...
Happy Guru Purnima 2021 Wishes: अपने गुरुओं और परिजनों को भेजें गुरु पूर्णिमा के ये बधाई संदेश
गुरु बिन ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म,
सब गुरु की ही देन है !!
शुभ गुरु पूर्णिमा
दिया ज्ञान का भण्डार हमें किया
भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम जो
किया कृतज्ञ अपार हमें
Happy Guru Purnima
क्या दूं गुरु-दक्षिणा, मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा
अगर जीवन भी अपना दे दूं।
Happy Guru Purnima
जीवन की हर मुश्किल में
समाधान दिखाते हैं आप
नहीं सूझता जब कुछ
तब याद आते हैं आप
धन्य हो गया जीवन मेरा
बन गए मेरे गुरु जो आप
Happy Guru Purnima