फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Jayanti 2023 Date: कब है हनुमान जन्मोत्सव 5 या 6 अप्रैल को? इस पूजन विधि से करें हनुमान लला को प्रसन्न

Tue, 04 Apr 2023 10:02 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 10:02 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 Know Date Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mantra in Hindi
hanuman jayanti kab hai 2023 - फोटो : अमर उजाला

Hanuman Janmotsava Kab Hai 2023: हनुमान जन्मोत्सव  का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह त्योहार हनुमान जी के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में  जाना जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी के जन्म का उद्देश्य ही राम भक्ति था। इस साल हनुमान जन्मोत्सव की तिथियों को लेकर थोड़ी भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोग भ्रम में है कि हनुमान जन्मोत्सव  5 अप्रैल या 6 अप्रैल में से कब मनाया जाएगा। आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव की सही तिथि। 

Hanuman Jayanti 2023 Know Date Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mantra in Hindi
hanuman jayanti kab hai 2023 - फोटो : iStock

हनुमान जन्मोत्सव तिथि
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ: 05 अप्रैल 2023, बुधवार, प्रातः 09:19 बजे से 
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त: 06 अप्रैल 2023, गुरुवार, प्रातः 10:04 बजे तक 
उदयातिथि के अनुसार हनुमान जयंती  6 अप्रैल को मनाई जाएगी। 

Hanuman Jayanti 2023 Know Date Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mantra in Hindi
hanuman jayanti kab hai 2023 - फोटो : iStock

हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा मुहूर्त 
हनुमान जन्मोत्सव पर नीचे दिए गए शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ रहेगा। आइए जानते हैं पूजा मुहूर्त के बारे मे। 
प्रातः 06:06 से 07:40 पूर्वाह्न तक
10:49 पूर्वाह्न से 12:23 अपराह्न तक
दोपहर 12:23 से 01:58 अपराह्न तक
01:58 अपराह्न से 03:32 अपराह्न तक
शाम 05:07 से शाम 06:41 बजे तक
06:41 अपराह्न से 08:07 अपराह्न तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Jayanti 2023 Know Date Shubh Muhurat Puja Vidhi and Mantra in Hindi
hanuman jayanti kab hai 2023 - फोटो : iStock

पूजा विधि 

  • हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।  
  • प्रातः जल्दी उठकर व्रत संकल्प लें। 
  • हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की मूर्ति को सिंदूर अर्पित करें। 
  • इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करें और दान आदि करें। 
  • हनुमान जी के साथ भगवान राम और माता सीता की भी पूजा करें। 
  • हनुमान जी को लाल चंदन, अक्षत्त, मौली, फूल, धूप-दीप, वस्त्र, फल, पान आदि वस्तुएं अर्पित करें। 
  • हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। 
  • इसके बाद आरती के साथ पूजा संपन्न करें और प्रसाद वितरित करें। 
  • हनुमान जी का आशीर्वाद लेने के लिए "ॐ हं हनुमते नमः" और "ॐ नमो भगवते हनुमते नमः" मंत्र का जाप करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed