{"_id":"5e8878498ebc3e774f34f0d2","slug":"hanuman-janmotsav-2020-kundali-dosh-nivaran-upay-hanuman-ji-ko-khush-kaise-karein","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान जी के इन उपायों को करने से दूर हो जाता है अशुभ ग्रहों का प्रभाव","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
हनुमान जी के इन उपायों को करने से दूर हो जाता है अशुभ ग्रहों का प्रभाव
Sun, 12 Apr 2020 10:06 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी अजर अमर हैं और हनुमान जी की पूजा करने से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा से कुंडली के अशुभ ग्रह भी शुभ प्रभाव दिखाने लग जाते हैं। आइए आज जानते हैं, हनुमान जी के आसान उपाय, जिनको करने से बदल जाएगी अशुभ ग्रहों की चाल...
हनुमान चालीसा
हनुमान चालीसा का पाठ
- नित्य हनुमान चालीसा के पाठ करने के अनेको फायदे हैं। जो भी व्यक्ति रोज हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उनके ऊपर कभी भी किसी तरह का संकट नहीं आता है। राहु, केतु भी ऐसे लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं, जो नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
राम नाम का जाप
- राम नाम की महिमा अपरंपार है। हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त हैं और सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देव भी। हनुमान जी उन भक्तों पर अपनी सदैव कृपा दृष्टि रखते हैं जो राम जी के नाम का गुणगान करते हैं। नित्य राम जी के नाम का जाप करने से आपकी कुंडली में मौजूद पितृ दोष दूर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं
- इस हनुमान जन्मोत्सव हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्र जाप
- ऊॅं हं हनुमंते नम: