{"_id":"5e9d6aac8ebc3e767940e5fc","slug":"hanuman-chalisa-chanting-daily-benefits-significance-and-importance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नियमित करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी विपदाएं रहेंगी कोसो दूर","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
नियमित करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी विपदाएं रहेंगी कोसो दूर
Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बस आपको नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। नियमित हनुमान चालीसा के पाठ के अनेको लाभ होते हैं। आइए, आज जानते हैं नियमित हनुमान चालीसा पाठ के लाभ....
सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं
- हनुमान चालीसा में कहा गया है कि हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता कहा गया। जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना हनुमान जी पूरी करते हैं।
नकारात्मकता दूर रहती है
- हनुमान चालीसा का एक दोहा है 'भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। इस दोहे से बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी रोगों से मुक्ति मिलती है
- हनुमान चालीसा में लिखा भी गया है" नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।' हनुमान चालीसा के नियमित पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं या काफी उपचार के बाद भी जिनका रोग दूर नहीं होता उन्हें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन
हर काम में निपुण
- हनुमान जी हर काम में निपुण हैं। इसका हनुमान चालीसा में वर्णन भी है। 'विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।' जो इनकी भक्ति सहित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उनमें भी हनुमान जी यह गुण भर देते हैं।