गणपति भगवान बुद्धि और शुभता के देवता हैं। उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, उनका हर नाम बहुत चमत्कारी है जहां पर बप्पा विराजते हैं वहां हर समय सुख-समृद्धि रहती है, इस समय 22 अगस्त से गणेश उत्सव चल रहा है, बप्पा घर-घर विराजे हैं। अनंत चतुर्दशी तक हर घर में बप्पा का पूजन किया जाएगा लेकिन बप्पा की पूजा करते समय कुछ बातें अवश्य ध्यान रखनी चाहिए, जानते हैं कि वे कौन सी बातें है जिन्हें गणेश जी की पूजा करते समय हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।
2 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : Pixabay
गणपति बप्पा की पूजा करते समय नीले या काले रंग के वस्त्र धारण न करें। उनकी पूजा में हमेंश लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। बप्पा को लाल और सिंदूरी रंग प्रिय है। इसलिए उन्हें लाल रंग के फूल अर्पित किए जाते हैं।
3 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : Pixabay
जिस तरह से शिव जी की पूजा में तुलसी को वर्जित माना गया है, उसी तरह से उनके पुत्र गणेश की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग भूलकर भी न करें। बप्पा को दूर्वा प्रिय है। उनकी पूजा में दूर्वा का उपयोग करें।
4 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : social media
जहां पर भी बप्पा की प्रतिमा स्थापित हो वहां पर भूलकर भी अंधेरा न रखें, या तो दीपक जलाएं या फल लाइट जलाकर उजाला करें। बप्पा को अंधेरे में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
5 of 6
गणेश चतुर्थी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कभी भी एक से ज्यादा मूर्तियां घर में नहीं रखनी चाहिए, अगर आप गणपति जी की एक प्रतिमा घर में लाएं हैं तो पहले वाली प्रतिमा को किसी देवस्थान पर रखवा दें या फिर विसर्जित कर दें।