फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के ऐसे आठ मंदिर, जहां प्रसाद से लेकर उनकी बनावट तक सब रहस्यमयी

Tue, 10 Dec 2019 06:56 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Dec 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
famous temple in india and importance

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। जहां पर अलग-अलग स्थानों पर कई चमत्कारी और रहस्यमयी मंदिर है, जिन पर सदियों से चली आ रही आस्था आज भी कायम है। ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध रहस्यमय मंदिरों की जानकारी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Trending Videos
famous temple in india and importance
shani dev

शनि शिंगणापुर 
- देश का सबसे प्रसिद्ध शनि मंदिर, शिंगणापुर में है। यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। 
- यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर किसी भी प्रकार की कोई छत, गुंबद या मूर्ति नहीं है। यहां पर शनिदेव की पाषाण प्रतिमा खुले आसमान के नीचे एक संगमरमर के चबूतरे पर विराजित है। 
- मान्यता है इस जगह की रक्षा स्वयं शनि महाराज करते हैं। शहर के घरों में खिड़की, दरवाजे और तिजोरी नहीं हैं। कहा जाता है कि जो भी चोरी करता है उसे शनि महाराज सजा स्वयं दे देते हैं।

famous temple in india and importance

सोमनाथ मंदिर 
- सोमनाथ मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। यह मंदिर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला है। इस मंदिर का निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था।
- इस मंदिर को अब तक आक्रमणकारियों द्वारा 17 बार नष्ट किया जा चुका है लेकिन हर बार इसको दोबारा बनाया गया।
- इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण ने अपना देह त्यागा था।
- प्राचीनकाल में यहां पर स्थित शिवलिंग हवा में झूलता था, लेकिन आक्रमणकारियों ने इसे तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
famous temple in india and importance
कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर :
- असम के गुवाहाटी में स्थित मां भगवती का यह मंदिर तांत्रिक क्रियाओं के लिए सबसे प्रसिद्ध है।
- कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
- साल में एक बार अम्बूवाची पर्व के दौरान मां भगवती रजस्वला होती हैं और निरंतर 3 दिनों तक जल-प्रवाह के स्थान से रक्त प्रवाहित होता है।
 
विज्ञापन
famous temple in india and importance
कैलाश मानसरोवर
कैलाश मानसरोवर 
- मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर में भगवान साक्षात विराजमान रहते हैं।
- ऐसा कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर पूरी धरती की केंद्र है।
- कैलाश पर्वत की 4 दिशाओं से 4 नदियों का उद्गम हुआ है।
- यहां की यात्रा सभी तीर्थयात्राओं में सबसे कठिन मानी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed