फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eclipse 2021: कब लगेगा साल का पहला ग्रहण, जानें सूतक काल और प्रभाव

Mon, 11 Jan 2021 07:58 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 11 Jan 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
Eclipse 2021 date timings sutak kal of sutya grahan and chandra grahan
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला

साल 2021 का पहला ग्रहण 26 मई को लगेगा। इस साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। साल 2021 में कुल चार ग्रहण हैं। इनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ समयावधि होती है। इस दौरान कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसलिए ग्रहण काल में सावधानी बरती जाती है। आइए जानते हैं साल 2021 में लगने वाले ग्रहण के बारे में। 

Eclipse 2021 date timings sutak kal of sutya grahan and chandra grahan
चंद्र ग्रहण 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्र ग्रहण 2021

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका महाद्वीप में दिखाई देगा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह चंद्र भारत में भी दिखाई देगा। दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा।

Eclipse 2021 date timings sutak kal of sutya grahan and chandra grahan
सूर्य ग्रहण 2021 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण 2021

साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के आखिरी महीने 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। इसलिए इन दोनों ग्रहों का सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eclipse 2021 date timings sutak kal of sutya grahan and chandra grahan
ग्रहण 2021 - फोटो : SOCIAL MEDIA
ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस दौरान कई कार्यों को वर्जित माना गया है। खासकर शुभ कार्यों को। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित होता है और इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता है। मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

विज्ञापन
Eclipse 2021 date timings sutak kal of sutya grahan and chandra grahan
सूर्य और चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन दोनों ग्रहों से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

सूर्य और चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन दोनों ग्रहों से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। सूर्य ग्रहण में सूर्य के बीज मंत्र और चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करने से ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। इसके अलावा इन दोनों ग्रहों के यंत्रों की पूजा करने से भी ग्रहण के अशुभ प्रभावों से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed