Gayatri Mantra Benefits: हिंदू धर्म में नियमित रूप से मां गायत्री की पूजा-आराधना की जाती है। रोजाना विधि-विधान से पूजा अर्चना के अलावा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्रों में एक माना जाता है। वेदों में गायत्री मंत्र का विस्तार पूर्वक से वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मन के दुख, द्वेष, पाप, भय, शोक जैसे नकारात्मक चीजों का अंत हो जाता है। इस मंत्र के जाप से मनुष्य मानसिक तौर पर जागृत हो जाता है। साथ ही कहा जाता है कि इस मंत्र में इतनी ऊर्जा है कि नियमित रूप से तीन बार इसका जाप करने से सारी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। रोजाना तीन बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र के जाप से कई चमत्कारी लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ और इसके जाप से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"62c27568ffaa544760230041","slug":"chanting-gayatri-mantra-for-students-in-daily-life-get-success-know-its-benefits-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gayatri Mantra: रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Gayatri Mantra: रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
आशिकी पटेल
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
- फोटो : iStock
रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
- फोटो : Facebook
गायत्री मंत्र
'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।'
रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
- फोटो : istock
गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ
गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ है- 'उस सर्वरक्षक प्राणों से प्यारे, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तः करण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
- फोटो : iStock
गायत्री मंत्र जाप का समय
मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप तीन बार करना चाहिए। पहला समय है सूर्योदय से ठीक पहले, दूसरा समय है दोपहर का और तीसरा समय है सूर्यास्त से ठीक पहले।
विज्ञापन
रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, मिलेंगे कई बड़े फायदे
- फोटो : iStock
गायत्री मंत्र जाप के फायदे
धार्मिक मान्यता है कि विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र बहुत लाभदायक है। मान्यता है कि रोजाना इस मंत्र का 108 बार जाप करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है। पढ़ाई में मन लगने लगता है और एक बार में ही पढ़ा हुआ सब याद हो जाता है।