फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है कुंडली में चंद्रमा की स्थिति?

Fri, 06 Sep 2019 01:19 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 06 Sep 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
chandra kundali:Importance in marriage
भारतीय ज्योतिषशात्र में चंद्रमा को बहुत अधिक महत्व दिया गया है, तथा इसे शीत, नम और स्त्री ग्रह माना गया है। व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक कुंडली में चंद्रमा की स्थिति का ध्यानपूर्वक अध्ययन किया जाता है। भारतीय वैदिक शास्त्र में नक्षत्र का अध्ययन भी चंद्रमा की स्थिति को देखकर ही किया जाता है। उदाहरण के लिए जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र में हो उसी आधार पर जन्म नक्षत्र का अध्ययन कर नाम रखा जाता है।


हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
chandra kundali:Importance in marriage
जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है, वही राशि चंद्र राशि कहलाती है और चंद्र राशि के आधार पर ही दैनिक, साप्ताहिक और मासिक भविष्य बताए जाते हैं। भारतीय परंपरा में विवाह से पहले वर-वधु कि  कुंडली का मिलान किया जाता है।यह मिलान भी कुंडली में चंद्रमा कि स्थिति को देखकर ही किया जाता है।ज्योतिष अनुसार चंद्रमा मन का सीधा कारक होता है और विवाह दो मनों का पारस्परिक मेल है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
chandra kundali:Importance in marriage

कुंडली में चन्द्रमा कि स्थिति कुंडली धारक के लिए अति महत्त्वपूर्ण होती है। प्रचलित गंड मूल दोष भी कुंडली में चंद्रमा कि स्थिति से ही देखे जाते हैं। ज्योतिष अनुसार कुंडली में चंद्रमा कि स्थिति मन और भावनाओं को नियंत्रित करती है । चंद्रमा के कुंडली में बलशाली होने पर धारक स्वभाव से मृदु, संवेदनशील, भावुक तथा अपने आस-पास के लोगों से स्नेह रखने वाला होता है।

हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra kundali:Importance in marriage
स्वभाव से ऐसे लोग चंचल तथा संवेदनशील होते हैं। अपने प्रियजनों का बहुत ध्यान रखते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में सुख-सुविधाएं पाने के लिए अधिक प्रयास नहीं करने पड़ते, इन्हें बिना प्रयासों के ही सुख-सुविधाएं मिल जाती है। चंद्रमा के प्रबल प्रभाव वाले व्यक्ति कलात्मक क्षेत्रों में अधिक रूचि रखते हैं तथा इन क्षेत्रों में सफलता भी प्राप्त करते हैं। चंद्रमा का विशेष शुभ प्रभाव व्यक्ति को ज्योतिषी, आध्यात्मिक रूप से विकसित और परा शक्तियों का ज्ञाता भी बना सकता है।


हर प्रकार की समस्या का ज्योतिषीय उपाय, जानिए विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed