{"_id":"5edb443cc706e818b00c4476","slug":"chanakya-niti-tips-these-mistakes-can-spoil-your-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीतिः कभी भूलकर भी न करें इन पांच चीजों का अपमान, जीवन में आ सकते हैं कष्ट","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
चाणक्य नीतिः कभी भूलकर भी न करें इन पांच चीजों का अपमान, जीवन में आ सकते हैं कष्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चाणक्य को आचार्य कौटिल्य भी कहा जाता है। कौटिल्य एक पारंगत और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। भारत के अनेक काव्यों शास्त्रों और ग्रंथों में कौटिल्य दूरदर्शिता का उल्लेख किया गया है। वे मौर्य साम्राज्य के महांमंत्री थे फिर भी उन्होंने अपना जीवन सदैव सादगी के साथ बिताया। चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनमें अगर गलती हो जाए तो व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है।
2 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
नीति शास्त्र में चाणक्य कहते है कि हमें अपने गुरु के आदेश का पूरा पालन करना चाहिए। गुरु के आदेश को न मानने वाले को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए चाणक्य नीति में कहा गया है कि धर्म, औषधि, अन्न,धन और गुरु की आज्ञा का पालन पूरी सावधानी के साथ करना आवश्यक है। ऐसा न करने वाले व्यक्ति को जीवन हानि भी उठानी पड़ सकती है। हमारे शास्त्रों में भी गुरु की महिमा का बखान किया गया है।
3 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
धार्मिक कार्यों को करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। धार्मिक कार्यों में अगर गलती हो जाए तो उसका फल प्राप्त नहीं होता है और व्यक्ति को जीवन में कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। कभी कभी सामाजिक आक्रोश का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
औषधि के बारे में ज्ञान होना अति आवश्यक होता है, क्योंकि जहां सही औषधि हमारा जीवन बचा सकती है तो वही गलत औषधि लेने से हमारे प्राण भी संकट में आ सकते हैं। इसलिए हमें रोग के अनुसार औषधि का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
धन को कमाना जितना कठिन होता है उसे सही से खर्च करना भी उतनी है जरुरी है हमें आय और व्यय में संतुलन बनाना आना चाहिए। जो व्यक्ति यह नहीं जानते और व्यर्थ पैसा खर्च करते है तो उनकी आर्थिक स्थिति अत्यन्त खराब हो जाती है। और समय पड़ने पर उन्हें अपने जीवन में बहुत कष्ट उठाने पड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।