आचार्य चाणक्य बहुत विद्वान व्यक्ति थे। वे एक सफल कूटनीतिज्ञ भी थे। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने ऐसी बातें बताई हैं जिन पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। जानते हैं कौन सी हैं वे बातें।
2 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जब बच्चा छोटा हो तो पांच सालों तक उसे लाड़-प्यार के साथ रखिए, और अगले पांच वर्षो तक डांट कर समझा कर रखिए। जब बच्चा किशोरावस्था में पहुंच जाए तो उसके मित्र बनिए। आपके व्यस्क बच्चे सबसे अच्छे मित्र साबित होते हैं।
3 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
किसी भी चीज से अत्यधिक लगाव या मोह आपके लक्ष्य में बाधा डालता है। और यही मोह आपके दुखो का कारण बनता है। इसलिए किसी भी चीज से अत्यधिक लगाव मत करिए, तभी आप खुश रह सकते हैं जो परिस्थिति या चीज जिससे आपको लगाव है आपके सफलता में बाधा बन रहीं है तो उसका त्याग कर दीजिए।
4 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
व्यक्ति को कभी भी बुरे कर्म करके नहीं कमाना चाहिए न ही बुरे कर्म करना चाहिए। क्योकिं बुरे कर्म से कमाया हुआ धन ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। और जिस तरह झुंड में भी बछड़ा अपनी मां को पहचान लेता है उसी तरह बुरे कर्म भी आपका पीछा करते हैं।
5 of 6
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
कोई भी कार्य सोच-समझ कर करिए अगर कोई कार्य शुरु कर रहें हैं तो अपने आप से तीन सवाल करिए कि मैं इस कार्य को क्यों कर रहा हूं ,इसका परिणाम क्या हो सकता है, क्या मैं सफल हो पाऊँगा, और जब आपको इन प्रश्नों के संतोषजनक जबाव प्राप्त हो जाएं तब उस कार्य को आरंभ करें।