फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन तीन गुणों वाली स्त्री को आचार्य चाणक्य ने माना है श्रेष्ठ

Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Mar 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti shubichar for women in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य बहुत ही कुशाग्र बुद्धि के विद्वान थे आज भी उनकी गिनती श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्हें विभिन्न विषयों की तो गहरी समझ थी ही वे व्यव्हारिक तौर पर भी बहुत कुशल थे। चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि वे हर विषय की जानकारी रखते थे। चाणक्य एक योग्य शिक्षक थे। उन्होंने तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी और वहीं पर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान भी की। आचार्य चाणक्य द्वारा नीतिशास्त्र में लिखी गई बातें मनुष्य के जीवन को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। चाणक्य ने मनुष्य के रिश्तों और स्वभाव के बारे में भी बताया गया है। इसी तरह से चाणक्य ने स्त्रियों में कुछ गुणों के बारे में बताया है जो एक स्त्री को श्रेष्ठ बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे गुण।

Chanakya niti shubichar for women in Hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
विनम्रता और दया 

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दया और विनम्रता ये दो उत्तम गुण हैं जिनसे क्रोध पर विजय प्राप्त की जा सकती है। दया और विनम्रता इन दोनों गुणों की स्त्री को श्रेष्ठ माना जाता है। इन गुणों से युक्त स्त्री सदैव सम्मान प्राप्त करती है। ऐसी स्त्री स्वयं के साथ अपने परिवार को सम्मान दिलाती है। ऐसी स्त्री अपने परिवार के रिश्तों को जोड़कर रखती है। जिस घर में ऐसी स्त्री होती है वहां पर हमेशा सुख का वास होता है। इन दोनों गुणों से युक्त स्त्री समाज में अन्य के लिए उदहारण होती है।

Chanakya niti shubichar for women in Hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
धर्म का पालन करने वाली

धर्म परायण स्त्री कुल का नाम रोशन करती है। जो स्त्री धर्म का पालन करती है वह सम्मान का पात्र होती है। धर्म का पालन करने वाली स्त्री न केवल अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज को सही राह दिखाती है। धर्म से युक्त स्त्री सही और गलत के भेद को समझती है। चाणक्य के अनुसार धर्म का पालन करने वाली स्त्री श्रेष्ठ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti shubichar for women in Hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
धन का संचयन करने वाली स्त्री

जिस स्त्री में धन का संचय करने का गुण होता है वह बुरे वक्त में अपने परिवार की सुरक्षा करने में सक्षम होती है। धन का अत्यधिक व्यय करने वाली स्त्री के कारण पूरे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विपत्ति पड़ने पर धन भी व्यक्ति को बुरे समय से निकलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए स्त्री में धन संचयन करने का गुण होना आवश्यक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed