{"_id":"5f33de991110ce69553e6070","slug":"chanakya-niti-for-success-to-achieve-success-in-life-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीति: इन बातों का रखेंगें ध्यान तो हर कार्य में होंगे सफल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चाणक्य नीति: इन बातों का रखेंगें ध्यान तो हर कार्य में होंगे सफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। लेकिन हर कोई सफल नहीं बन पाता है, आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की सीढ़ियों पर पहुंच सकता है। सफल होने के लिए चाणक्य नीति की इन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। चाणक्य नीति में बताए गए कामयाबी के सूत्रों को अपने जीवन में अमल करके आप भी कामयाबी की ओर बढ़ सकते हैं, आइए जानते हैं...
2 of 5
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कामयाबी हासिल करने के लिए कभी झूठ का या गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए है, ऐसी सफलता ज्यादा देर नहीं टिकती है। व्यक्ति को हमेशा सच्चाई को अपनाकर रखना चाहिए। क्योंकि सच्चाई और मेहनतसे हासिल की गई सफलता का यश दूर तक फैलता है।
3 of 5
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
चाणक्य कहते हैं कि व्यक्चि के अंदर अनुशासन होना बहुत आवश्यक होता है, जिन लोगों में अनुशासन नहीं होता है उन्हें कामयाबी मिलना बहुत मुश्किल होता है। जो लोग अपने जीवन और हर कार्य में अनुशासित रहते हैं वे लोग बहुत जल्दी कामयाबी हासिल करते हैं, अनुशासन के बिना किए गए कार्य पूर्ण नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ निश्चयी होना चाहिए, कोई भी कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करना चाहिए, किसी कार्य में असफल होने के बाद हतोत्साहित नहीं होना चाहिए, दोगुनी ऊर्जा के साथ उस कार्य को पूरा करने में लग जाना चाहिए, क्योंकि कामयाब बनने के लिए ऊर्जावान होना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
5 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आलस मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जो लोग आज का कार्य कल पर टालते हैं, उन्हें अपने जीवन में कभी सफलता नहीं मिलती है। व्यक्ति को हमेशा समय का ध्यान रखना चाहिए। समय के साथ चलने वाले व्यक्ति ही जीवन में जल्दी सफलता हासिल करते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।