फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: परीक्षा में पाना चाहते हैं सफलता, तो विद्यार्थियो को ध्यान रखनी चाहिए ये बाते

Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 06 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Chanakya niti for students life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य को विभिन्न विषयों की गहरी समझ थी। वे एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही एक योग्य शिक्षक भी थे। चाणक्य का संबंध विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विश्व विद्यालय से था। आचार्य चाणक्य ने तक्षशिला विश्व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त थी और उसके बाद तक्षशिला में ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थी जीवन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यही समय आपने वाले भविष्य की नींव रखता है। चाणक्य ने विद्यार्थियों के लिए नीति शास्त्र में महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि हर विद्यार्थी इन बातों का अनुसरण करे तो वह परीक्षा में अवश्य ही सफलता को प्राप्त करता है, और अपने आने वाले जीवन को भी सफल बनाने में सक्षम होता है।

Chanakya niti for students life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
लक्ष्य के प्रति रहें गंभीर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना चाहिए। जो विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहता है वह उसे पाने के लिए निरंतर परिश्रम करता है, जिससे वह अपने अपने लक्ष्य को पाने में सफल होता है। इसके साथ ही चाणक्य कहते हैं कि विद्यार्थी सीखने के लिए होता है। इस समय अवधि में जितना हो सके अपने विषयों पर अच्छी पकड़ बनानी चाहिए और नई-नई चीजों को सीखने का प्रयास करना चाहिए।

Chanakya niti for students life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अनुशासन का पालन करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार छात्र जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है। विद्यार्थियों को अपने हर कार्य के लिए एक उचित समय सारिणी बनानी चाहिए और उसका कड़ाई के साथ पालन करना चाहिए। यदि सही समय प्रबंधन के साथ विभिन्न विषयों का अध्ययन किया जाए तो लक्ष्य प्राप्ति की संभावना बहुत अधिक हो जाती है। उचित कार्य प्रबंधन से आप परीक्षा में ही नहीं अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti for students life in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
खानपान का भी रखें विशेष ध्यान

चाणक्य के अनुसार विद्यार्थी को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों को लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन लेना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि सही खान-पान से ही सेहत अच्छी रहती है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य का अच्छा होना भी बहुत आवश्यक होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed