फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: ऐसे कार्य करने वाले व्यक्ति को कभी नहीं मिलता सम्मान, मृत्यु के बाद भी होता है तिरस्कार

Fri, 27 Nov 2020 06:14 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 27 Nov 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Chanakya ke anmol vichar in hindi You do not get respect due to these bad deeds
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

चाणक्य ने अपनी बुद्धि के बल पर इतिहास की दिशा को एक नया मोड़ दिया था। वे राजनीति और कूटनीति में बहुत ही कुशल थे। चाणक्य द्वारा लिखी गई चाणक्य नीति की बातें आज के जीवन में भी बहुत सटीक बैठती हैं। चाणक्य की नीतियों को ध्यान से समझ कर अपने जीवन में अनुसरण करने पर मनुष्य एक सुखी और सम्मानित जीवन व्यतीत कर सकता है। चाणक्य के अनुसार मनुष्य के अंदर कुछ ऐसे अवगुण उत्पन्न हो जाते हैं जिनके कारण उसे जीवन में सम्मान प्राप्त नहीं होता है। ऐसे लोगों की मृत्यु हो जाने के पश्चात भी लोग उनके बारे में सम्मान से बात नहीं करते हैं। जानते हैं कौन से अवगुणों के कारण नहीं करते हैं लोग आपका सम्मान

Chanakya ke anmol vichar in hindi You do not get respect due to these bad deeds
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

धन का अधिर मोह रखना
जिन लोगों के पास प्रचुर मात्रा में धन होता है फिर भी वे धन के लिए लालच का भाव रखते हैं और अपने घर-परिवार की जरुरतों पर खर्च नहीं करते हैं एवं आवश्यकता पड़ने पर भी कंजूसी दिखाते हैं। धन होते हुए भी किसी प्रकार से परेपकार का कोई कार्य नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के समाज में सम्मान नहीं मिलता है। 

Chanakya ke anmol vichar in hindi You do not get respect due to these bad deeds
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

बुरी संगति में रहने वाला
जिस व्यक्ति की जैसी संगत होती है उसका व्यव्हार भी वैसा ही हो जाता है। मनुष्य के हमेशा सज्जनों की संगत में रहना चाहिए। जो लोग गलत संगत में रहते हैं वे गलत कार्यों में लिप्त हो जाते हैं जिसके कारण उन्हें अपने जीवन में अपमान का सामना करना पड़ता है ऐसे लोगों की मृत्यु होने के बाद भी लोग उनके बारे में अच्छा नहीं कहते हैं। इसलिए बुरे लोगो की संगति का त्याग कर देना ही उचित रहता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya ke anmol vichar in hindi You do not get respect due to these bad deeds
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
माता-पिता गुरु का अपमान करने वाले व्यक्तियों को अपने जीवन में कभी सम्मान प्राप्त नहीं होता है। ऐसे लोग हमेशा पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे लोगों के मृत्यु के बाद भी शांति प्राप्त नहीं होती है। इसलिए हमेशा अपने माता-पिता गुरुजनों और बड़ो का सम्मान करना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed