Chaitra Navratri 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। नवरात्रि का पावन पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के 9 दिन सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। मां आदिशक्ति की उपासना का ये पावन पर्व उनके भक्तों के लिए भी काफी खास है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं और विधि-विधान से माता रानी की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पहले दिन से नौवें दिन तक क्रमानुसार मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। साथ ही भक्त नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए पूरा प्रयास करते हैं।
Chaitra Navratri 2022 : नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप करने से माता होती हैं प्रसन्न, सभी मनोकामनाएं करती हैं पूरी
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 30 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन